फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Came from Vidisha to consume fake notes, bought liquor and handed over fake notes worth Rs 28,000

Indore News: नकली नोट खपाने विदिशा से आए थे, शराब खरीदकर 28 हजार रुपये के नकली नोट थमाए

Sat, 04 Mar 2023 05:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 Mar 2023 05:19 PM IST
सार

पकड़े गए युवकों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे नकली नोट लुधियाना से लाए थे। शराब की दुकान पर ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए वे यहां नोट खपाना चाहते थे।

विज्ञापन
Came from Vidisha to consume fake notes, bought liquor and handed over fake notes worth Rs 28,000
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नकली नोटों के साथ चार युवकों को कनाडि़या पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों युवक विदिशा से आए थे और कनाडि़या की एक शराब की दुकान पर नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे। वे नकली नोट खपाकर शराब खरीद रहे थेे। दुकानदार को शक हुअा तो नकली नोट का पता चला। पुलिस तक सूचना पहुंचने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 28 हजार रुपये के नकली नोट जब्त हुए।

विज्ञापन

कनाडि़या पुलिस के अनुसार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें संदीप सिंह पंजाबी निवासी बीना जिला सागर, मनिंदर सिंह खरबंदा निवासी विदिशा, विकास शर्मा निवासी विदिशा व राहुल लोधी विदिशा शामिल है। आरोपियों के पास 28 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। चारों आरोपी सफेद कलर की सफेद रंग की कार से आए थे। विकास नाम का आरोपी तांत्रिक है।पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं गिरोह में संदीप नाम का युवक गार्ड की नौकरी करता है, तीनों ही अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े हुए है। पुलिस इस गिरोह के सरगना का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

लुधियाना से लाए थे नकली नोट

पकड़े गए युवकों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे नकली नोट लुधियाना से लाए थे। शराब की दुकान पर ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए वे यहां नोट खपाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नोट बाजार में चलाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लिया लेकर और पूछताछ करेगी। पुलिस को आशंका है कि चारों एक रैैकेट का हिस्सा हो सकते है, जो देशभर में नकली नोट चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed