फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतना बड़ा अजगर: गांव वाले देखते ही भागे, इंदौर से भेजी टीम, पकड़ने में छूटे पसीने

Sun, 27 Oct 2024 05:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 27 Oct 2024 05:25 PM IST
सार

Indore News: नीलगाय का बच्चा निगलने में अजगर भी गंभीर हालत में आ गया, वन विभाग ने उसे बड़ी मशक्कत के बाद जंगल में छोड़ा। गांव वालों में डर का माहौल अभी भी बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
big Python snake rescue wild forest animal photo news
गांव वालों ने वन विभाग के आने के बाद अजगर को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील के सिलपुरा गांव में एक असामान्य और खौफनाक घटना सामने आई जब एक विशालकाय इंडियन रॉक पाइथन ने एक नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। इस अप्रत्याशित घटना से गांव के लोग भयभीत हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना की जानकारी सबसे पहले सिलपुरा गांव के निवासी नीलम सिंह यादव को उनके भांजे ने दी। जब नीलम सिंह अपने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लगभग आठ से दस फीट लंबा अजगर नीलगाय के बच्चे को निगले हुए था। अजगर के खेत में दिखाई देने की खबर आग की तरह फैल गई, और देखते ही देखते ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।  
big Python snake rescue wild forest animal photo news
अजगर लंबे समय तक इसी तरह पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
गांववालों ने वन विभाग को दी जानकारी
अजगर की इस घटना की जानकारी नीलम सिंह यादव और ग्रामीणों ने वन विभाग को दी और साथ ही इंदौर के वॉयस कॉल फॉर फाउंडेशन के डायरेक्टर राजेश सिंदूरी से भी संपर्क किया। ग्रामीणों ने इंटरनेट के माध्यम से राजेश सिंदूरी से बातचीत की, जो रेस्क्यू के मामलों में माहिर माने जाते हैं। उन्होंने तत्काल मदद का आश्वासन दिया और अपनी टीम के साथ खनियाधाना के सिलपुरा गांव के लिए रवाना हो गए। उन्होंने गुना में स्थित अपनी टीम के सदस्यों को भी सूचित किया, ताकि मदद का काम तेजी से पूरा किया जा सके।
big Python snake rescue wild forest animal photo news
गांव वालों ने वन विभाग की मदद से अजगर को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
नीलगाय के बच्चे को निगले हुआ था अजगर
रेस्क्यू टीम के खनियाधाना के सिलपुरा गांव में पहुंचने के बाद, उन्होंने देखा कि विशाल अजगर पूरी तरह से नीलगाय के बच्चे को निगले हुए था। इससे अजगर की हालत भी खतरे में थी, क्योंकि इतने बड़े शिकार को निगलने के बाद उसके शरीर पर भारी दबाव था। राजेश सिंदूरी और उनकी टीम ने मिलकर अजगर को सुरक्षित निकालने की योजना बनाई। उनका लक्ष्य अजगर को बिना किसी हानि के जंगल में छोड़ना था, ताकि वह वापस अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रह सके। इस रेस्क्यू में बड़ी सावधानी बरती गई, क्योंकि अजगर को किसी भी प्रकार की चोट से बचाना आवश्यक था।

अजगर की जान जा सकती थी
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया। इस प्रक्रिया में इंदौर की टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। राजेश सिंदूरी ने बताया कि अजगर ने नीलगाय या हिरण के बच्चे को निगल रखा था। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में अजगर की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए उन्होंने कोशिश की कि अजगर के पेट से निगले हुए शिकार को बाहर निकालने का प्रयास किया जाए, ताकि अजगर को कोई आंतरिक चोट न हो और उसकी जान बचाई जा सके। 

जंगल में अजगर को छोड़ा
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद, वन विभाग ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया। इस सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और राजेश सिंदूरी की टीम के प्रयासों की सराहना की। इस घटना ने वन्यजीवों और मानव के बीच बढ़ती नजदीकियों और संघर्ष की समस्या को भी उजागर किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और रेस्क्यू टीम के प्रयासों की प्रशंसा की और अजगर के जंगल में लौटने पर संतोष जताया। यह घटना न केवल ग्रामीणों के लिए एक अद्वितीय अनुभव था, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक उदाहरण बनी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed