फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: सोने की चमक बरकरार, महंगे दाम पर भी खरीद रहे लोग, वैरायटी से बढ़ी ग्राहकी

Wed, 23 Oct 2024 04:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 23 Oct 2024 04:07 PM IST
सार

Gold: आज सोने के दाम 80 हजार 545 प्रति दस ग्राम पर हैं और चांदी 8 हजार 450 प्रति सौ ग्राम है। इतने रेट पर भी बाजार में ग्राहकों की लाइनें लगी हुई हैं।
 

विज्ञापन
Gold Silver Price in Madhya Pradesh Diwali 2024 Festival Shopping Indore Bhopal Sona Chandi Ka Bhav
सोने की खरीदारी करती युवती। - फोटो : ANI
इंदौर में सोना इस बार रिकॉर्ड रेट पर पहुंचा फिर भी लोगों की उसमें रुचि कम नहीं हुई है। सोने को सुरक्षित निवेश मानते हुए लोग त्योहारी सीजन में धड़ल्ले से खरीदारी कर रहे हैं और दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार भी दीपावली पर बंपर खरीदारी होगी। आज सोना 80 हजार 545 प्रति दस ग्राम पर बिका है और चांदी 8 हजार 450 रुपए प्रति सौ ग्राम पर बिकी है। आज के दिन भी सराफा में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई है। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली पर बंपर ग्राहकी होगी और बाजार इस बार ऑलटाइम रिकॉर्ड हाई तक जाएगा। 
Gold Silver Price in Madhya Pradesh Diwali 2024 Festival Shopping Indore Bhopal Sona Chandi Ka Bhav
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
अध्यक्ष बोले सोने में रुचि कभी कम नहीं होगी
सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका ने कहा कि सोने में ग्राहकों की रुचि कभी कम नहीं होती। सोने का भाव भले ही रिकार्ड स्तर पर है लेकिन सोना हमेशा से ही निवेश और खरीदारी के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है। सोने के भाव कम होने की संभावना न के बराबर होती है। एक सप्ताह से बाजार में बहुत अच्छी ग्राहकी है और हर दिन के साथ बढ़ रही है। दीपावली के आसपास तो बाजार में बंपर खरीदारी होगी। इस बार बाजार रिकॉर्ड बिक्री करेगा।
Gold Silver Price in Madhya Pradesh Diwali 2024 Festival Shopping Indore Bhopal Sona Chandi Ka Bhav
सराफा के व्यापारियों ने बताया कैसा रहेगा मार्केट। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खरीदारी का ट्रेंड बदल रहा
रांका ने कहा कि इंदौर में अब खरीदारी का ट्रेंड बदल रहा है। सराफा बाजार के ग्राहक बंधे हुए हैं। कई सालों से लोग यहां पर खरीदारी करते आ रहे हैं। अब इंदौर का विकास चारों तरफ हो रहा है और अलग अलग क्षेत्रों में भी बाजार तैयार हो रहे हैं। इससे ग्राहकों के पास विकल्प खुल रहे हैं। हालमार्क के आने से सोने की विश्वसनीयता पुख्ता हुई है और अब आप कहीं से भी सोना खरीदें आपको हालमार्क का है तो खरा ही मिलेगा।

राजस्थानी पैटर्न पसंद, हीरा भी डिमांड में
रांका ने कहा कि राजस्थानी पैटर्न की ज्वेलरी की ज्यादा डिमांड है। शादियों के लिए भी लोग वही पैटर्न अधिक मांग रहे हैं। लाइट वेट ज्वेलरी की डिमांड अधिक है। हीरे को भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं।

ज्वेलरी की वैरायटी ने लोगों का आकर्षण बढ़ाया
सराफा के व्यापारी अधीर सुराणा और अपूर्व सुराणा ने बताया कि ज्वेलरी में डिजाइन बहुत आ गई हैं। नई नई डिजाइन्स के कारण लोगों का खरीदारी में आकर्षण बढ़ रहा है। अब उन्नत तकनीकों की वजह से लोगों को सोने और चांदी में बहुत विकल्प मिल जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed