फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bhim Army district president died in a road accident in Indore, returning from college

Indore News:इंदौर में सड़क हादसे में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष की मौत,काॅलेज से लौट रहा था

Tue, 28 Mar 2023 10:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Mar 2023 10:57 AM IST
सार

कॉलेज से लौटते समय हर्ष की कार को आमने से आ रहे हैं ट्राले ने टक्कर मार दी।टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और हर्ष के सिर, सीने और पेट में गंभीर चोटें आई थी। हादसे के बाद लोगों ने उसे कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Bhim Army district president died in a road accident in Indore, returning from college
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में सड़क हादसे में भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब युवक कॉलेज से अपने घर की तरफ लौट रहा था। उसे तेज गति से आ रहे ट्राले ने टक्कर मारी थी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना इंदौर के बायपास पर तेजाजी नगर के समीप हुई। मयूर नगर निवासी हर्ष पिता रामप्रसाद सिसोदिया बाईपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी गया था। वह इस कॉलेज में एलएलबी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह राजनीति में भी अक्सर सक्रिय रहता था। कुछ समय पहले उसे भीम आर्मी की स्टूडेंट फेडरेशन का जिला अध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन

कालेज से घर जा रहा था हर्ष

कॉलेज से लौटते समय हर्ष की कार को आमने से आ रहे हैं ट्राले ने टक्कर मार दी।टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और हर्ष के सिर, सीने और पेट में गंभीर चोटें आई थी। हादसे के बाद लोगों ने उसे कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को जब हादसे की जानकारी लगी तो वह एमवाय अस्पताल पहुंचे। वे हर्ष को रिंग रोड स्थित मयूर अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा था हर्ष

हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हर्ष के पिता डॉक्टर है और माता गृहणी है। हर्ष पढ़ाई में काफी तेज था। कराते और ताइक्वांडो में भी उसे गोल्ड मिल चुका है। हादसे के कारण हर्ष के परिजन सदमे में है।जिस जगह हादसा हुआ। वहां अक्सर सर्विस रोड पर ट्रक खड़े रहते है। कई बार यहां ओवरटेक के समय हादसे का खतरा रहता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed