फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bhanwar singh shekhawat sanjay shukla congress bjp election mp 2023

Indore: जन्मदिन के बहाने शेखावत को कांग्रेस में आने का निमंत्रण, संजय शुक्ला बोले- हमें आपकी जरूरत

Sat, 19 Aug 2023 06:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 19 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

मप्र में विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां एक दूसरे के अच्छे नेताओं को अपनी तरफ करने में लगी हैं। राजनीतिक समीकरणों के चलते नेता भी अपना फायदा नुकसान देख रहे हैं।
 

विज्ञापन
bhanwar singh shekhawat sanjay shukla congress bjp election mp 2023
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र में विधानसभा चुनाव की उठापटक तेज हो गई है। सभी पार्टियां एक दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टियों में लाने के लिए भी गठजोड़ कर रही हैं। नेता भी अपना नफा नुकसान देखते हुए निर्णय ले रहे हैं। भाजपा के भंवरसिंह शेखावत कद्दावर नेता माने जाते हैं। पिछले कुछ समय से वे भाजपा संगठन से नाराज चल रहे हैं और समय समय पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। कई बार उनके भाजपा छोड़ने की भी अटकलें लगती रही हैं। शनिवार को उनके जन्मदिन के मौके पर फिर से इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा।
विज्ञापन


शुक्ला बोले शेखावत जैसे निष्ठावान लोगों की जरूरत
शनिवार दोपहर अचानक हुए एक राजनीतिक घटनाक्रम में विधायक संजय शुक्ला भंवर सिंह शेखावत के घर अचानक पहुंच गए। उन्होंने शेखावत को जन्मदिन की बधाई दी और बातों ही बातों में कह दिया कि वे कांग्रेस में आएं तो उनका स्वागत है, क्योंकि कांग्रेस को आप जैसे निष्ठावान लोगों की जरूरत है। हालांकि शेखावत ने इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन


शेखावत के कारण मालवा निमाड़ में मजबूत हुई भाजपा
मुलाकात के बाद जब शुक्ला से पूछा गया कि क्या वे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का संदेश लेकर आए थे तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि वे मेरे बाबूजी के दोस्त थे और मैं उनके जन्मदिन पर बधाई देने और आशीर्वाद लेने आया हूं। भाजपा को आज यहां लाने में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस दौरान शेखावत के पुत्र कुलदीप शेखावत भी मौजूद थे। करीब 20 से 25 मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत होती रही। इसमें चुनाव की तैयारियों पर दोनों ने चर्चा की। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही शेखावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी हालांकि उन्होंने देर शाम इसका खंडन कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed