फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Barlai-Lakshmibai Nagar doubling work completed

Railway News: बरलई-लक्ष्मीबाई नगर दोहरीकरण कार्य हुआ पूरा, रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण

Wed, 27 Dec 2023 10:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Dec 2023 10:49 AM IST
सार

Railway News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन-देवास-इंदौर खंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत बरलई से लक्ष्मी बाई नगर तक दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो गया है। इस खंड का रेल संरक्षा आयुक्त पश्चिम परिमंडल श्री आरके शर्मा द्वारा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया जाना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Barlai-Lakshmibai Nagar doubling work completed
बरलई-लक्ष्मीबाई नगर दोहरीकरण कार्य हुआ पूरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरलई से लक्ष्मी बाई नगर के मध्य नवदोहरीकृत खंड का 28 दिसंबर, 2023 को प्रात: 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम परिमंडल श्री आरके शर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक, पुल/पुलिया, अप्रोच की जांच के साथ ही इंटरमीडिएट स्टेशन के मध्य गति के साथ मोटर ट्रॉली निरीक्षण एवं 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से निरीक्षण यान चलाकर ट्रैक की क्षमता की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


फाटक पार करते समय बरतें सतर्कता
रेलवे आम जनता से अनुरोध करती है कि निरीक्षण अवधि के दौरान दोहरीकृत रेलवे लाइन के आस-पास न जाएं और न ही अपने पालतु पशुओं को रेलवे ट्रैक के आस-पास जाने दें। इसके साथ ही साथ इस दौरान समपार फाटक पार करते समय सतर्कता बरतें, ताकि दुर्घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed