फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   baba saheb ambedkar parliament sansad fight amit shah rahul gandhi

Ambedkar: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन, जूते चप्पल चले, पुलिस से झड़प

Thu, 19 Dec 2024 08:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

Baba Saheb Ambedkar: संसद की लड़ाई शहर की सड़कों तक पहुंची, पुलिस को भारी बल लगाना पड़ा। कांग्रेस बोली हम भी अब यही करेंगे। 
 

विज्ञापन
baba saheb ambedkar parliament sansad fight amit shah rahul gandhi
भारी पुलिस बल लगाना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बाबा साहब अंबेडकर को लेकर संसद की लड़ाई इंदौर की सड़कों तक पहुंच गई। इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर प्रदर्शन करते हुए काला ऑयल और पत्थर फेंके। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस को भारी बल लगाना पड़ा।

विज्ञापन

संसद में बाबा साहब अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान और बाद में भाजपा और इंडिया गठबंधन के सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर इंदौर में भी राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की, जबकि कांग्रेस ने अमित शाह के बयान पर माफी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर संसद में धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है, जबकि राहुल ने भाजपा सांसदों पर संसद में धमकाने और रोकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप पेट्रोल बम फेंका, हम भी यही करेंगे
कांग्रेस ने भाजपा पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ऐसी घटनाएं जारी रहीं, तो वे भी इसी तरह से जवाब देंगे। कांग्रेस के निलंबित शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने भाजपा युवा मोर्चा पर जूते-चप्पल फेंकने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। सुरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि जिला प्रशासन से आग्रह और चेतावनी दोनों हैं कि अगर यह नई परिपाटी शुरू होगी, तो इसका इस्तेमाल आगे से हम भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed