फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Action taken against three in Indore for posting anti-national content on social media

Indore News: सोशल मीडिया पर देशद्रोही पोस्ट, सेंट्रल एजेंसी के इनपुट के बाद इंदौर से तीन लिए गए हिरासत में

Thu, 19 Dec 2024 08:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Dec 2024 08:37 PM IST
सार

Indore News: सोशल मीडिया पर देशद्रोही पोस्ट करने पर तीन किशोरों पर नकेल कसी गई है। उक्त मामले के संबंध में सेंट्रल एजेंसी ने इंदौर पुलिस को इस बारे में इनपुट दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तीनों की कुंडली निकली और उन्हें घर से उठा लिया। 

विज्ञापन
Action taken against three in Indore for posting anti-national content on social media
सेंट्रल एजेंसी के इनपुट के बाद इंदौर से तीन लिए गए हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच ने इंदौर के खजराना क्षेत्र से तीन किशोरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग है। आरोप है कि उन्होंने कश्मीर और देश के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। 

विज्ञापन


इस तरह की पोस्ट पर नजर रखने वाली सेंट्रल एजेंसी ने इंदौर पुलिस को इस बारे में इनपुट दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तीनों की कुंडली निकली और उन्हें घर से उठा लिया। तीनों से अफसरों ने पूछताछ की, लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं मिली। उनके मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो भी मिले है।
विज्ञापन


जो पोस्ट उन्होंने की, वह इन्होंने जनरेट की या शेयर की, इसकी भी जानकारी निकली जा रही है। उनके परिजनों ने बेवहज हिरासत में रखने का आरोप लगाया है, अफसरों ने कहा कि पूछताछ के लिए तीनों को ले गए है। उनसे सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियो के अधिकारियों ने भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्टा पर किए मैसेज
बता दें कि तीनों युवक खजराना क्षेत्र में रहते थे और सोशल मीडिया के जरिए तीनों एक दूसरे से जुड़े है।  इनके तार एक आतंकी संगठन से भी जुड़े होने की आशंका है। पुलिस को उनके आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिले। बताते है कि तीनों कश्मीर की यात्रा भी करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed