{"_id":"ad8e7148-9856-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"indore-summer-special-train-will-run-between-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर-पटना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर-पटना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
उज्जैन/एजेंसी
Updated Fri, 29 Mar 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्यप्रदेश में समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इंदौर से पटना के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन चार अप्रैल से 27 जून तक सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 09305 इन्दौर-पटना स्पेशल ट्रेन प्रति सोमवार और गुरुवार इन्दौर से शाम 15 बजकर 05 मिनट पर चलकर अगले दिन प्रति मंगलवार और शुक्रवार को रात्रि आठ बजें पटना पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09306 पटना इन्दौर के मध्य यह ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून तक प्रति बुधवार और शनिवार देर रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर पटना से चलकर अगले दिन गुरुवार और रविवार प्रात: 04 बजकर 50 मिनट पर इन्दौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि सेंकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर व सामान्य श्रेणी कोच की यह द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन यात्रा के दौरान दोनो मार्गो पर देवास, उज्जैन, मक्सी, गुना, मालखेडी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, छिबकी, मिर्जापुर, मुगलसराय, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनो पर ठहरेगी।
इसी प्रकार पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंन्ट्रल और इन्दौर के बीच एक अप्रैल को एक विशेष ट्रेन चलाई जायेगी। गाडी संख्या 09029 उक्त ट्रेन केवल एक दिन एक अप्रैल को मुंबई सेंन्ट्रल से 12 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन 03 बजकर 30 बजें इन्दौर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि सेंकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय श्रेणी के स्लीपर तथा सामान्य डिब्बे की यह ट्रेन यात्रा के दौरान बोरीवली, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, नागदा उज्जैन व देवास स्टेशनों पर रुकेगी।