फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Students hanging from the noose of tie, hands and feet were tied, there were no clothes on the body, tomato was in the mouth .. the reason for online game being considered

इंदौर: छात्र ने टाई से लगाई फांसी, शरीर निर्वस्त्र, हाथ-पैर बंधे और मुंह में टमाटर, ऑनलाइन गेम हो सकती है वजह

Wed, 30 Mar 2022 07:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 07:31 PM IST
सार

इंदौर में कक्षा 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। टाई के फंदे से फांसी लगाई। पुलिस ऑनलाइन गेम के चलते आत्महत्या करने की बात मानकर चल रही है जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: Students hanging from the noose of tie, hands and feet were tied, there were no clothes on the body, tomato was in the mouth .. the reason for online game being considered
मृतक विवेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कक्षा 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपने घर में स्कूल की टाई से छात्र का शव फंदे पर लटका था। उसके हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। मुंह में टमाटर रखा था। मामला आत्महत्या का लग रहा है मगर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्र का नाम विवेक कोल्हे है। वह वल्लभ नगर में रहता था और कक्षा 12वीं का छात्र है। घर की स्थिति ठीक नहीं है। पिता स्कूल की बस चलाते हैं और मां भी दूसरे घरों काम में करतीं हैं। भाई रोहित नौकरी करता है। मंगलवार को घर के सभी लोग अपने-अपने काम से गए हुए थे। विवेक घर पर अकेला था। उसने पहले टाई का फंदा बनाकर गले में डाला। इसके बाद अपने दोनों हाथों में रस्सी लपेटकर लोहे के पाइप से बांध लिए। विवेक का भाई रोहित जब घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। रोहित ने धक्का मारकर जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो विवेक फंदे से लटका हुआ था। रोहित ने उसे तत्काल नीचे उतारा। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि विवेक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। गले में प्लास्टिक की नली लिपटी थी और मुंह में टमाटर था। दोनों हाथों के बीच पाइप फंसा हुआ था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। इधर घटना के बाद पुलिस ने विवेक के दोस्तों से बात की। सभी का कहना है कि विवेक ऑनलाइन गेम खेलता था। दोपहर में घर के सामने रहने वाली महिला से विवेक ने हथौड़ी ली थी। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। दरवाजा भी अंदर से बंद होने के कारण पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं स्पेशल टीम का कहना है कि यदि हत्या होती तो संघर्ष के निशान होते। बताया जा रहा है कि छात्र के मोबाइल का फ्लैश चालू था और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही थी। यह भी हो सकता है ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करते हुए उसने जान दी हो। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed