{"_id":"62494f6946b6d239f44d8984","slug":"indore-student-committed-suicide-wrote-suicide-note-by-cutting-a-vein-in-her-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: छात्रा ने की आत्महत्या, हाथ की नस काटकर लिखा सुसाइड नोट...जीते जी तो तुम्हारी नहीं हो पाई, मरने के बाद तुम्हारा हक है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: छात्रा ने की आत्महत्या, हाथ की नस काटकर लिखा सुसाइड नोट...जीते जी तो तुम्हारी नहीं हो पाई, मरने के बाद तुम्हारा हक है...
Sun, 03 Apr 2022 01:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:10 PM IST
सार
इंदौर के नगीन नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसने हाथ की नस काटकर सुसाइड नोट लिखा और प्यार का जिक्र किया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मृतक शिवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवाहित व्यापारी के प्यार में पड़ी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने हाथ की नस काटकर खून से सुसाइड नोट लिखा, जिसमें जिक्र किया कि-जीते जी तो तुम्हारी नहीं हो पाई, मरने के बाद तुम्हारा हक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना शहर के नगीन नगर की है। यहां रहने वाली शिवानी तंवर (23) ने शनिवार शाम को आत्महत्या कर ली। कमरे में खून बिखरा था और शिवानी फंदे से लटकी हुई ती। हाथ पर और गले पर ब्लेड से काटने के निशान हैं। गले में फांसी के फंदे के निशान भी मिले हैं। शिवानी स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और भाई की भी नौकरी है। उसकी मां रानीबाई ने शनिवार शाम को शिवानी को खून से लथपथ देखा था। बेटी को देखकर मां की चीख निकल गई। पिता व भाई को सूचना दी। उसे पास के अस्पताल लेकर गए लेकन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। जिस कमरे में शिवानी ने आत्महत्या की वहां से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि 'अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। आई लव यू दीपक। जीते जी तो तुम्हारी नहीं हो पाई हूं। मरने के बाद तुम्हारा हक है। मेरे मां पापा बहुत अच्छे हैं। छोटा भाई धीरज मुझसे बहुत प्यार करता है। दीपक पहले से शादीशुदा है। मैं तुमसे शादी करना चाहती थी। तुम्हारी नहीं हो पाई। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। बताया जा रहा है कि जिस व्यापारी का शिवानी ने जिक्र किया है वह पहले से ही शादीशुदा है।
डेढ़ माह पहले हुई थी सगाई
शिवानी के पिता ने पुलिस को बताया कि जयश्री नगर में रहने वाला दीपक नाम का लड़का बेटी को परेशान करता था। एक बार शिवानी के भाई धीरज और उन्होंने समझाया भी था। लेकिन दीपक उसके बाद भी नहीं माना। दीपक से ही परेशान होकर बेटी ने जान दी है। शिवानी की डेढ़ माह पहले सगाई हुई थी। उसकी शादी की तारीख निकलने वाली थी। बेटी इस बात से खुश थी। घर में मिली संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर परिवार ने किसी के घर में आने के बाद हत्या की बात कही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।