फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Sold government land to others as own, case registered against three

इंदौर: सरकारी जमीन को खुद की बताकर दूसरों को बेच दी, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण

Thu, 28 Oct 2021 03:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 28 Oct 2021 03:33 PM IST
सार

इंदौर में सरकारी जमीन को अपना बताकर बेचने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।  

विज्ञापन
Indore: Sold government land to others as own, case registered against three
इंदौर कलेक्टर ऑफिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूमि के अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। पिछले दिनों हुई कार्रवाई के बाद अवैध गतिविधियों में लिप्त लोग जहां डरे हुए हैं तो प्रशासन की जांच में नए मामले भी सामने आ रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया जा रहा है, जिससे इस तरह के काम करने वाले दूसरे लोग भी भयभीत हैं।
विज्ञापन


इस क्रम में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने हाउसिंग फॉर ऑल के लिए नगर निगम इंदौर को ग्राम लिम्बोदी में आवंटित की गई 1.831 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एसडीएम अंशुल खरे ने बताया कि आरोपी अश्विन अग्रवाल, सिकंदर काला एवं सत्येन्द्र मीणा ने उक्त शासकीय भूमि को छलपूर्वक स्वयं की भूमि बताते हुए अवैध लाभ प्राप्त किया और कूटरचित दस्तावेज तैैयार किए। इन दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने इस भूमि को अन्य कई व्यक्तियों को बेच दिया। पीडि़तो द्वारा दर्ज किए गए कथन के आधार पर एसडीएम अंशुल खरे एवं नगर निगम के अमले द्वारा गत दिवस उक्त भूमि पर किए गए अतिक्रमण की रिमूवल कार्रवाई संपन्न कराई गई थी। तीनों आरोपियों के विरुद्ध तेजाजी नगर थाने में आईपीसी 406, 420, 467, 468, 471 एवं 120बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed