{"_id":"623db3ff0a761c4c4f733fb7","slug":"indore-patwari-of-manpur-arrested-for-taking-bribe-of-15-thousand-was-demanding-twenty-five-thousand-to-settle-the-matter-of-partition","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: मानपुर टप्पे का पटवारी 15 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, बंटवारे के मामले को निपटाने के मांग रहा था पच्चीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: मानपुर टप्पे का पटवारी 15 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, बंटवारे के मामले को निपटाने के मांग रहा था पच्चीस हजार
Fri, 25 Mar 2022 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Mar 2022 05:52 PM IST
सार
इंदौर जिले के मानपुर में एक पटवारी को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। ग्राम खुर्दी में बंटवारे के मामले को निपटाने के लिए उसने 25 हजार रुपये की मांग की थी। दस हजार रुपये पहले ले चुका था।
विज्ञापन
पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने मानपुर में एक पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ग्राम खुर्दी में बंटवारे के मामले को निपटाने के लिए उसने 25 हजार रुपये की मांग की थी। दस हजार रुपये पहले ले चुका था।
जानकारी के अनुसार इंदौर जिले की महू तहसील के मानपुर टप्पे का मामला है। यहां के गांव खुर्दी के रहने वाले वीरेंद्र गुर्जर ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उसका पिताजी दो भाई थे। जिनकी जमीन के बंटवारे का मामला लंबित था। जिसके लिए वह पटवारी चंद्रमोहन गर्ग से मिला था। उसने इस एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। मैंने दस हजार रुपये दे भी दिए, पर वह 15 हजार रुपये के बिना काम नहीं कर रहा था।
वीरेंद्र ने 24 मार्च को प्रमाणों के साथ लोकायुक्त पुलिस इंदौर को शिकायत कर दी। पड़ताल के बाद लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाकर वीरेंद्र को पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचर निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।