{"_id":"623843f47c4d722cb075ac18","slug":"indore-nirankari-sadguru-mata-sudikshaji-maharaj-will-arrive-in-indore-today-thousands-of-followers-will-reach-the-sant-samagam","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज आज इंदौर में, संत समागम में पहुंचेंगे हजारों अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज आज इंदौर में, संत समागम में पहुंचेंगे हजारों अनुयायी
Mon, 21 Mar 2022 02:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:53 PM IST
सार
इंदौर के दशहरा मैदान में आज शाम को निरंकारी संत समागम होगा। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज प्रवचन देंगी। कई जिलों के हजारों अनुूयायी इसमें शामिल होंगे। पर सर्वधर्म समभाव और आपसी प्रेम के उद्देश्य से यह समागम रखा गया है।
विज्ञापन
निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज का आज इंदौर आगमन होगा। उनकी उपस्थिति में एक दिवसीय संत समागम होगा। शाम 6 से 8.30 बजे तक दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा रोड पर आयोजन होगा।
जानकारी देते हुए जोनल इंचार्ज आरएस नागपाल ने बताया कि विशाल संत समागम में झाबुआ, मालवा एवं निमाड़ अंचल के अनुयायी व भक्त शामिल होंगे। हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भक्तजनों के लिए मैदान में सफाई, खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। निरंकारी मिशन मानवता, प्रेम एवं आपसी भाईचारे के लिए बना है। मिशन का उद्देश्य ब्रह्मज्ञान द्वारा अज्ञानता के अंधेरे को दूर करना व भ्रमभ्रांतियों से छुटकारा दिलवाना है। इस विशाल निरंकारी संत समागम में कुछ वक्ता अपने भावों को विचारों, रचनाओं, कविताओं, संपूर्ण हरदेव वाणी व अवतारण वाणी के शब्द गायन द्वारा श्रद्धा भक्ति व उल्लास से व्यक्त करेंगे। इसके बाद सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज प्रवचन से साध संगतों को आशीर्वाद देंगी। बताया गया कि इस संत समागम में बुरहानपुर सहित निमाड़ के तीनों जिले खंडवा, खरगोन, बड़वानी के अलावा अलीराजपुर, झाबुआ से भी काफी संख्या में अनुयायी इंदौर जाएंगे। 'धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं' थीम पर सर्वधर्म समभाव और आपसी प्रेम के उद्देश्य से संत निरंकारी मंडल की ओर से यह समागम रखा गया है।