फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Nirankari Sadguru Mata Sudikshaji Maharaj will arrive in Indore today, thousands of followers will reach the Sant Samagam

इंदौर: निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज आज इंदौर में, संत समागम में पहुंचेंगे हजारों अनुयायी

Mon, 21 Mar 2022 02:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 02:53 PM IST
सार

इंदौर के दशहरा मैदान में आज शाम को निरंकारी संत समागम होगा।  निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज प्रवचन देंगी। कई जिलों के हजारों अनुूयायी इसमें शामिल होंगे। पर सर्वधर्म समभाव और आपसी प्रेम के उद्देश्य से यह समागम रखा गया है। 

विज्ञापन
Indore: Nirankari Sadguru Mata Sudikshaji Maharaj will arrive in Indore today, thousands of followers will reach the Sant Samagam
निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज का आज इंदौर आगमन होगा। उनकी उपस्थिति में एक दिवसीय संत समागम होगा। शाम 6 से 8.30 बजे तक दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा रोड पर आयोजन होगा।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए जोनल इंचार्ज आरएस नागपाल ने बताया कि विशाल संत समागम में झाबुआ, मालवा एवं निमाड़ अंचल के अनुयायी व भक्त शामिल होंगे। हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भक्तजनों के लिए मैदान में सफाई, खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। निरंकारी मिशन मानवता, प्रेम एवं आपसी भाईचारे के लिए बना है। मिशन का उद्देश्य ब्रह्मज्ञान द्वारा अज्ञानता के अंधेरे को दूर करना व भ्रमभ्रांतियों से छुटकारा दिलवाना है। इस विशाल निरंकारी संत समागम में कुछ वक्ता अपने भावों को विचारों, रचनाओं, कविताओं, संपूर्ण हरदेव  वाणी व अवतारण वाणी के शब्द गायन द्वारा श्रद्धा भक्ति व उल्लास से व्यक्त करेंगे। इसके बाद सद्गुरु माता सुदीक्षाजी महाराज प्रवचन से साध संगतों को आशीर्वाद देंगी। बताया गया कि इस संत समागम में बुरहानपुर सहित निमाड़ के तीनों जिले खंडवा, खरगोन, बड़वानी के अलावा अलीराजपुर, झाबुआ से भी काफी संख्या में अनुयायी इंदौर जाएंगे। 'धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं' थीम पर सर्वधर्म समभाव और आपसी प्रेम के उद्देश्य से संत निरंकारी मंडल की ओर से यह समागम रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed