{"_id":"62849683797c3f6a23054c6f","slug":"indore-news-age-is-only-six-years-but-has-read-ramayana-mahabharata-india-s-spelling-bee-s-selection-in-the-national-round","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore news: उम्र महज छह साल मगर पढ़ चुकी है रामायण-महाभारत, इंडियाज स्पेलिंग बी के नेशनल राउंड में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore news: उम्र महज छह साल मगर पढ़ चुकी है रामायण-महाभारत, इंडियाज स्पेलिंग बी के नेशनल राउंड में हुआ चयन
Wed, 18 May 2022 12:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 18 May 2022 12:17 PM IST
सार
इंदौर की छह साल की बच्ची किसी आश्चर्य से कम नहीं है। छोटी सी उम्र में वह रामायण-महाभारत पढ़ चुकी है। उसका चयन इंडियाज स्पेलिंग बी के नेशनल राउंड में हुआ है। इंदौर के ही एक बालक का चयन भी इसके लिए हुआ है।
विज्ञापन
ऑरा अंकुर कुलीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये है इंदौर की वंडर गर्ल। उम्र है महज छह साल और रामायण-महाभारत जैसे ग्रंथ पढ़ चुकी है। कक्षा पहली में पढ़ने वाली इस बच्ची का नाम है ऑरा अंकुर कुलीन। बच्ची शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। इंडियाज स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के नेशनल राउंड में ऑरा ने जगह बनाई है।
दरअसल नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में बच्चे अपने स्तर पर हिस्सा लेते हैं। इसमें स्कूल की तरफ से भी नाम बुलवाए जाते हैं। प्रतियोगिता में बच्चों को अंग्रेजी के कई शब्द दिए जाते हैं। प्रतिभागियों को उसी वक्त उन शब्दों की सही स्पेलिंग बताना होती है। इसमें अंग्रेजी के साथ अन्य भाषाओं के शब्द भी पूछे जाते हैं। कुछ दिन पहले इस प्रतियोगिता का रीजनल राउंड खत्म हो चुका है। इसका नेशनल राउंड अब जून में होगा। इस प्रतियोगिता में इंदौर के शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली ऑरा अंकुर कुलीन और पांचवीं के श्रेष्ठ जोशी का चयन हुआ है। देशभर से 12 बच्चे इस राउंड के लिए चुने गए हैं। मप्र से ऑरा और श्रेष्ठ का चुनाव हुआ है।

श्रेष्ठ जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
किताबें पढ़ने का है शौक
अपनी उम्र के लिहाज से ऑरा की उपलब्धि को आश्चर्य ही माना जाएगा। छह साल की उम्र में ऑरा रामायण-महाभारत जैसे ग्रंथ पढ़ चुकी है। आगे चलकर वह किताब भी लिखना चाहती है। रीजनल राउंड जीतने के बाद अब वे नेशनल की तैयारी में जुट गई है। ऑरा के अनुसार उसे किताबें पढ़ने का शौक है। वह अब तक 400 किताबें पढ़ चुकी हैं। जिनमें सुधा मूर्ति और रस्किन बांड जैसे लेखकों की किताबें भी शामिल हैं। घर में उनकी अपनी लाइब्रेरी है, जिसमें उनके माता-पिता ने कई विषयों की किताबें सहेज रखी हैं और ऑरा का ज्यादातर समय यहीं, इन्हीं किताबों को पढ़ते हुए बीतता है। ऑरा के पिता कर्नल अंकुर कुलीन ने बताया कि ऑरा अंग्रेजी साहित्य के अलावा भारतीय ग्रंथ भी पढ़ती है।