फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Indore will be able to connect with Andhra Pradesh, Indore-Gondia-Hyderabad flight will be expanded, flight will go till Coonoor

इंदौर: आंध्रप्रदेश से जुड़ सकेगा इंदौर, इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद उड़ान का होगा विस्तार, कुन्नुर तक जाएगी फ्लाइट

Sat, 19 Mar 2022 01:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 01:45 PM IST
सार

इंदौर अब आंध्रप्रदेश से जुड़ सकेगा। बीते दिनों शुरू हुई इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का आंध्रप्रदेश के कुन्नुर तक विस्तार किया जाएगा। कंपनी ने इसका निर्णय लिया है। इधर आगामी दिनों में समर शेड्यूल भी आ रहा जिसमें नई उड़ानें शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
Indore: Indore will be able to connect with Andhra Pradesh, Indore-Gondia-Hyderabad flight will be expanded, flight will go till Coonoor
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में गोंदिया के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान का अब विस्तार किया जाएगा। इस तरह इंदौर अब सीधे आंध्रप्रदेश से जुड़ जाएगा। कुन्नूर तक उड़ान सुविधा मिलेगी। इस तरह से यह उन  यात्रियों के लिए सुविधाजनक रहेगा जो आंध्रप्रदेश जाना चाहते हैं।
विज्ञापन


दरअसल देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पिछले सप्ताह इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट शुरू हुई थी। इसी फ्लाइट का अब कंपनी विस्तार करने जा रही है और इसे आंध्रप्रदेश के कुन्नुर तक बढ़ाया जाएगा।  फ्लायबिग कंपनी यह उड़ान संचालित करेगी। इस तरह से जल्द ही इंदौर आंध्रप्रदेश भी जुड़ जाएगा। फ्लायबिग के अधिकारियों के मुताबिक इंदौर से गोंदिया उड़ान को यात्रियों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इंदौर से गोंदिया जाकर विमान हैदराबाद जाता है। अब इसका विस्तार आंध्रप्रदेश के कुन्नुर तक करने जा रहे है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के कुछ शहरों के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रहे है। अभी इसका शेड्यूल तय किया जा रहा है। इसके बाद डीजीसीए से अनुमति लेकर इसका संचालन किया जाएगा। इंदौर से अभी आंध्रप्रदेश के लिए कोई कनेक्शन नहीं है। यह पहली उड़ान है, जो इंदौर को आंधप्रदेश को जोड़ देगी। इसी तरह अगले हफ्ते तक समर शेड्यूल भी आएगा, इस कारण माना जा रहा है कि इंदौर से उड़ने वाले फ्लाइट की संख्या बढ़ जाएगी। अभी करीब 66 उड़ानों का संचालन इंदौर एयरपोर्ट से हो रहा है। ट्रेवल एजेंटों के अनुसार इस माह के अंत से इंडिगो जम्मू के लिए उड़ान शुरू हो रही है। इसके अलावा यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू और गोवा के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed