फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Indore Municipal Corporation clerk millionaire, EOW team raided

इंदौर: इंदौर नगर निगम का क्लर्क निकला करोड़पति, ईओडब्ल्यू की टीम ने मारा छापा

Thu, 28 Oct 2021 03:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 28 Oct 2021 03:46 PM IST
सार

 इंदौर नगर निगम के एक कर्मचारी राजकुमार सालवी के अंबिकापुरी स्थित निवास पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। अब तक की जांच में उसकी एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति सामने आई है। 

विज्ञापन
Indore: Indore Municipal Corporation clerk millionaire, EOW team raided
राजकुमार सालवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम में क्लर्क के घर गुरुवार को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने  छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में कार, बाइक और बैंक खातों की जानकारी मिली है। अब तक करीब एक करोड़ से अधिक की संपत्ति सामने आई है। विस्तृत जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम के मस्टरकर्मी राजकुमार सालवी का अंबिकापुरी में निवास है। ईओडबल्यू की टीम गुरुवार सुबह यहां पहुंची। टीम को आया देख मस्टरकर्मी घबरा गया। टीम ने कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में तीन प्लॉट और एक फ्लैट के कागजात मिले। इसके अलावा तीन बाइक, एक कार और बैंक खातों की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


बिल पास करवाने वाले विभाग में था पदस्थ
राजकुमार 1997 में मस्टरकर्मी के पद पर भर्ती हुआ था। नगर निगम में ठेकेदारों के बिल पास करने के विभाग में काम करता था। कुछ साल पहले ही वह स्थायी हुआ है। उसने कुछ साल पहले पत्नी के नाम से फर्म भी बनाई थी। इसमें काफी लेनदेन हुआ और बाद में इसे बंद कर दिया गया। इस मामले को लेकर भी राजकुमार की शिकायत हुई थी। कहा जा रहा है कि राजकुमार सालवी के कई रसूखदारों से संबंध थे और बिल पास करवाने के एवज में वह कमीशन भी लेता था। ईओडब्ल्यू के डीएसपी अजय जैन के अनुसार अभी जांच जारी है। शुरुआती जांच में करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed