फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Illegal wine and weapon recoverd

इंदौर: अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई जारी, गिरोह को दबोचा, हथियार भी बरामद 

Mon, 01 Nov 2021 06:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 01 Nov 2021 06:17 PM IST
सार

पुलिस टीम ने इंदौर-खंडवा रोड पर जा रही स्कॉर्पियो की घेराबंदी कर पकड़ा और चेकिंग करने पर भारी मात्रा में शराब और इनके पास से हथियार मिले। 

विज्ञापन
Indore: Illegal wine and weapon recoverd
इंदौर- हथियार बरामद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी महकमा लगातार कार्रवाई कर रहा है। यहां आबकारी विभाग ने एक गिरोह को पकड़ा है जो कार से शराब सप्लाई करता था। पुलिस के हत्थे चढ़े लोग इंदौर और भोपाल के जिलाबदर हैं। इनके कब्जे से अवैध हथियार भी जब्त हुए हैं। 
विज्ञापन


अवैध शराब और हथियार बरामद 
डीआईजी इंदौर मनीष कपूरिया के निर्देश पर डीएसपी अजय बाजपेयी ने अवैध शराब बिक्री करने वाले और अवैध हथियार रखने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सिमरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे को निर्देश दिए। एक टीम बनाई गई। इस टीम ने मुखबिर के माध्यम से पता किया कि इंदौर-खंडवा रोड पर स्कॉर्पियो जा रही है जिसमें अवैध शराब  है। टीम ने सूचना के बाद घेराबंदी शुरू की। स्कॉर्पियो को रोका और चेकिंग की। इसमें आमिर पिता अतीक कुरैशी (24) निवासी आरिफ नगर थाना गौतम नगर भोपाल, इम्तियाज और मोहम्मद अमन बैठे थे। स्कॉर्पियो से  65 लीटर अवैध कच्ची शराब  जब्त की गई। आरोपी इम्तियाज के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले। मोहम्मद अमन के पास से चाकू मिला। शराब व हथियार सहित वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इम्तियाज पिता मंजूर अली निवासी भोपाल निशातपुरा थाने का लिस्टेड जिलाबदर गुंडा है। उस पर हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध हथियार जैसे 20 गंभीर मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


इंदौर में आबकारी विभाग के पलासिया वृत्त ने कार्रवाई कर अवैध शराब पकड़ी। सहायक आयुक्त आबकारी इंदौर राजनारायण सोनी के निर्देश पर आबकारी विभाग मुखबिर तंत्र के माध्यम से अवैध शराब ले जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं, जिसके चलते वृत्त में कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है और इसके तहत नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव द्विवेदी व सहायक जिला आबकारी अधिकारी बीके वर्मा वृत्त पलासिया ने टीम बनाकर अभियान चलाया। एक कार की चेकिंग करने पर दो पेटी अंग्रेजी शराब मिली। जब्त शराब की कीमत आठ लाख तीस हजार रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed