फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Hindvi Swaraj organization sent ear machine to the leaders, said - they hear temple bells, not azaan

इंदौर: हिंदवी स्वराज संगठन ने नेताओं को भेजी कान की मशीन, कहा- इन्हें मंदिर की घंटियां सुनाई आती हैं अजान नहीं

Fri, 13 May 2022 12:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 13 May 2022 12:48 PM IST
सार

हिंदवी स्वराज संगठन ने नेताओं कान में आवाज बढ़ाने के लिए मशीन भेजी गई है, जिसका उपयोग कर हिंदुओं के हित में बात करें, क्योंकि पिछले काफी दिनों से इन्हें मंदिरों में पूजा के दौरान घंटी की आवाज आती है वह सुनाई देती है लेकिन मस्जिदों की आवाज नहीं।

विज्ञापन
Indore: Hindvi Swaraj organization sent ear machine to the leaders, said - they hear temple bells, not azaan
हिंदवी स्वराज संगठन ने नेताओं को भेजी कान की मशीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदवी स्वराज संगठन ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ओवैसी, आरिफ अकील, उद्धव ठाकरे, अहमद बुखारी, शादाब चौहान, शोएब जमाई समेत कई नेताओं को कान में लगाने वाली मशीन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी है। संगठन के संयोजक अमित पांडे का कहना है कि जिस तरह से पूरे देश में अजान को लेकर अलग-अलग संगठन विरोध कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी और इन नेताओं के द्वारा हिंदू विरोधी बात की जाती है और लगातार हिंदुओं को अपमानित किया जाता है।  
विज्ञापन


हिंदवी स्वराज संगठन ने नेताओं कान में आवाज बढ़ाने के लिए मशीन भेजी गई है, जिसका उपयोग कर हिंदुओं के हित में बात करें, क्योंकि पिछले काफी दिनों से इन्हें मंदिरों में पूजा के दौरान जो घंटी बजाई जाती है, वह सुनाई आती है लेकिन मस्जिदों से जो अजान लाउडस्पीकर के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण करती है वह सुनाई नहीं दे रही है। इसी के चलते इन्हें कान की मशीन भेजी गई है, बता दें, पिछले दिनों इसी संगठन के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ लाउडस्पीकर के द्वारा किए जाने की बात कही गई थी वहीं, अजान को लेकर जिस तरह से लगातार विरोध हो रहा है उसी को देखते हुए संगठन के द्वारा कांग्रेस नेता सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं को कान की मशीन भेज कर इन्होंने एक अनूठा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed