{"_id":"6246a9c5d8875a012f2e3790","slug":"indore-gas-hawker-was-filling-a-small-tank-with-a-commercial-cylinder-a-sudden-explosion-took-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कमर्शियल सिलेंडर से छोटी टंकी में गैस भर रहा था हॉकर, अचानक हुए ब्लास्ट ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कमर्शियल सिलेंडर से छोटी टंकी में गैस भर रहा था हॉकर, अचानक हुए ब्लास्ट ने ले ली जान
Fri, 01 Apr 2022 01:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:00 PM IST
सार
इंदौर में एक गैस हॉकर की सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मौत हो गई, हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक अपने घर में अवैध तरीके से कर्मशियल सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करता था।
विज्ञापन
सिलेंडर में ब्लास्ट से हॉकर की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बड़ी गैस की टंकी से छोटी टंकी में गैस रिफिल करते समय ब्लास्ट होने से एक हॉकर की मौत हो गई। हादसे में पास ही खड़ी उसकी पत्नी गंभीर रूप से भर्ती हुई है, जिसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
द्वारकापुरी टीआई सतीश द्विवेदी के अनुसार अजय पिता (उम्र 42 वर्षीय) बृजभूषण पाल निवासी 12, ऋषि पैलेस की हादसे में मौत हो गई है। उसकी पत्नी वीणा भी ब्लास्ट में जख्मी हुई है। टीआई के अनुसार घटना बुधवार सुबह 7 बजे मृतक के घर की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह हॉकर था और सिलेंडर को लोडिंग से लोगों के घर सप्लाई करता था।
अवैध तरीके से रिफिल करता था सिलेंडर
मृतक के घर से 20 कमर्शियल सिलेंडर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अजय अवैध तरीके से रोजाना बड़े सिलेंडर से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरता था। मौत से पहले बुधवार को भी वह रोज की तरह गैस भर रहा था, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। रिफिलिंग के दौरान पत्नी पास में खड़ी थी।