{"_id":"60fed1278ebc3e58161eae29","slug":"indore-e-visa-facility-will-be-available-at-devi-ahilya-bai-holkar-airport-approval-of-the-ministry-of-home-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर मिलेगी ई वीजा सुविधा, गृह मंत्रालय की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर मिलेगी ई वीजा सुविधा, गृह मंत्रालय की मंजूरी
Mon, 26 Jul 2021 08:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 26 Jul 2021 08:43 PM IST
सार
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इस बारे में केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। मंजूरी मिलने से अब इंदौर से यात्रियों को ई वीजा मिलने लगेगा।
विज्ञापन
Indore airport
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रॉनिक वीजा (E-visa) सुविधा प्रदान करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन यह सुविधा उपलब्ध कराने के इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया को बताया कि इंदौर में जल्द ई वीजा सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया था। इसके बाद मंजूरी मिल गई है। लालवानी ने शनिवार को इस बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की बैठक ली थी। उन्होंने कहा कि जब से इंदौर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना है, तब से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने कहा है कि ई वीजा सुविधा के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी इंतजाम जुटाने के बाद हम गृह मंत्रालय को सूचित करेंगे। इसके बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

