फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Controversy erupted over the matter of dancing in the procession, murdered after an altercation

इंदौर: बरात में नाचने की बात को लेकर हुआ विवाद, कहासुनी के बाद कर दी हत्या

Thu, 28 Apr 2022 05:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 05:03 PM IST
सार

इंदौर के समीप खुड़ेल थानांतर्गत गांव दूधिया में शादी समारोह में आए एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार नाचने की बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने विवाद किया और हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Indore: Controversy erupted over the matter of dancing in the procession, murdered after an altercation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुड़ेल थाना क्षेत्र के गांव दूधिया में बरात में आए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाचने की बात को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दूधिया में महेश रावत की बेटियों की शादी थी। मंडलेश्वर के चोली ग्राम से मंशाराम (50) भी इसमें शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया था। यहां मंशाराम की बारातियों से कहासुनी हुई थी। इस पर परिवार के लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। रात करीब 12 बजे मंशाराम रसोई घर के पास बैठा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर यहां जमाई विष्णु और अन्य रिश्तेदार पहुंचे। लेकिन तब तक मंशाराम बेसुध हो गया था। उसे एमवाय अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नाचने की बात को लेकर विवाद सामने आ रहा है। दामाद विष्णु के अनुसार बताया कि मंशाराम मजदूरी करते थे। अपने साढू़ की बेटियों की शादी के लिए दूधिया आए थे। परिवार के लोग दूसरे आयोजन में व्यस्त थे। मंशाराम रसोई के पास बैठे थे जहां कुछ देर बाद वह घायल हालत में मिले। उनके शरीर पर चाकू से वार किए गए थे। घर के सामने रहने वाला शोभाराम वहां पर नाचने के लिए आया था। इस पर मंशाराम ने उसको भगा दिया था। इसके कुछ देर बाद शोभाराम अपने दो दोस्तों के साथ वापस लौटा और मंशाराम पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed