Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Before the Simhastha, the airport's underground track will be connected to the Super Corridor; a tunne

इंदौर: सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड ट्रेक जुड़ेगा सुपर काॅरिडोर से, जमीन से 20 मीटर नीचे टनल

Wed, 18 Nov 2026 11:30 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 18 Nov 2026 11:30 AM IST
सार

सिंहस्थ से पहले इंदौर एयरपोर्ट को मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। सुपर कॉरिडोर जंक्शन तक ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। ट्रैक को अंडरग्राउंड स्टेशन से जोड़ने के लिए स्लोप में बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: Before the Simhastha, the airport's underground track will be connected to the Super Corridor; a tunne
अंडरग्राउंड ट्रेक - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। इस ट्रैक पर मेट्रो का संचालन निर्माण पूरा होने के बाद ही शुरू होगा, लेकिन एयरपोर्ट का मेट्रो स्टेशन सिंहस्थ से पहले मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक से जुड़ जाएगा, ताकि एयरपोर्ट पर सिंहस्थ के दौरान आने वाले यात्री मेट्रो से इंदौर-उज्जैन रोड के स्टेशन तक जा सकें।सुपर कॉरिडोर जंक्शन तक ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। ट्रैक को अंडरग्राउंड स्टेशन से जोड़ने के लिए स्लोप में बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

जिस हिस्से में खुदाई की जा रही है, वह चट्टानी क्षेत्र है। मशीन जमीन से 20 मीटर नीचे 5.8 मीटर व्यास की सुरंग बना रही है, जिसके भीतर से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। अब तक 100 मीटर क्षेत्र में सुरंग तैयार हो चुकी है। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन का काम भी चल रहा है।

विज्ञापन

 

मशीन एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के बीच साढ़े तीन किलोमीटर लंबा रूट तैयार करेगी। इस हिस्से में चार स्टेशन भी बनाए जाएंगे। मल्हारगंज में भी स्टेशन बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट स्टेशन एलिवेटेड कॉरिडोर के अलावा मल्हारगंज स्टेशन से भी जुड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेट्रो के इस अंडरग्राउंड हिस्से को शहर की पश्चिमी दिशा के ट्रैक से जोड़ा जाएगा। इसके बाद मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मेट्रो गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक चलाई जा रही है, लेकिन इस रूट पर मेट्रो को यात्री नहीं मिल रहे हैं। ट्रेनों के कोच खाली रहते हैं। इस कारण मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन अब एयरपोर्ट को मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ने पर जोर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed