{"_id":"612600f00623dc520e050997","slug":"indore-caning-on-congress-workers-demanding-exemption-in-religious-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, धार्मिक आयोजनों में छूट की कर रहे थे मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, धार्मिक आयोजनों में छूट की कर रहे थे मांग
Wed, 25 Aug 2021 02:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:06 PM IST
सार
राजवाड़ा से कांग्रेस कार्यकर्ता मौन रैली निकाल रहे थे। यहां से कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने का था, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करती पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। कार्यकर्ता धार्मिक आयोजन में छूट देने की मांग करते हुए राजवाड़ा से मौन रैली निकाल रहे थे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में घुसने की थी कोशिश
दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता धार्मिक आयोजन की मांग को लेकर राजवाड़ा में इकट्टठा हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने मौन रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट का रुख किया, लेकिन देखते ही देखते कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेटिंग की हुई थी, लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे।
विज्ञापन
वॉटर कैनन का किया प्रयोग
बैरिकेडिंग तोड़कर जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़े, पुलिस ने उन पर हल्का लाठी चार्ज किया, लेकिन इससे स्थिति बिगड़ गई और प्रदर्शन उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस को कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
चश्मदीदों ने बताया कि कांग्रेस द्वारा आयोजित मौन जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मोती तबेला क्षेत्र में अवरोधक हटाकर जिलाधिकारी कार्यालय में घुसने की कोशिश की, तो पहले पुलिस ने उन पर पानी की तेज बौछारें छोड़ीं और बाद में उन पर लाठियां चलाईं। चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस के बल प्रयोग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। ये कार्यकर्ता तिरंगा और भगवा झंडों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।
इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बयान में राज्य की भाजपा सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की हालिया जन आशीर्वाद यात्रा को इंदौर में खुली छूट दी गई। लेकिन कांग्रेस द्वारा शहर में गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी और पर्युषण जैसे आगामी पर्व-त्योहार सार्वजनिक रूप से मनाने की अनुमति मांगे जाने पर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर उनका दमन किया गया।
