{"_id":"6b0174f352e950686a057e98","slug":"omkareshwar-panchkosi-yatra-thousands-of-devotees-cross-narmada-with-life-jackets-mandatory-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओंकारेश्वर: 51वीं पंचकोसी यात्रा में श्रद्धालुओं का रेला, नर्मदा पार कराने के लिए 20 गांवों की नावें लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओंकारेश्वर: 51वीं पंचकोसी यात्रा में श्रद्धालुओं का रेला, नर्मदा पार कराने के लिए 20 गांवों की नावें लगीं
Sat, 21 Nov 2026 04:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:09 PM IST
सार
ओंकारेश्वर की 51वीं पंचकोसी यात्रा में हजारों श्रद्धालु करीब 75 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हैं। टोकसर में नर्मदा पार कराने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर लाइफ जैकेट अनिवार्य करते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई है।
विज्ञापन
नाव से नदी पार करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां नर्मदा के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक पांच दिवसीय 51वीं पंचकोसी यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से देवउठनी एकादशी पर प्रारंभ हुई इस धार्मिक पदयात्रा में मध्यप्रदेश सहित निमाड़ और मालवा अंचल के हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। लगभग 75 किलोमीटर की इस कठिन पदयात्रा में श्रद्धालु पांच दिनों तक मां नर्मदा की परिक्रमा करते हुए कार्तिक पूर्णिमा पर ओंकारेश्वर पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे।
यात्रा के पहले पड़ाव के बाद हजारों महिला, पुरुष और बच्चों का जत्था नर्मदा किनारे स्थित ग्राम टोकसर पहुंचा। यहां से श्रद्धालुओं को नावों के माध्यम से नर्मदा नदी पार कराने का सिलसिला शनिवार से शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नर्मदा नदी के दोनों तटों पर नावों के संचालन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तथा राजस्व विभाग का अमला लगातार निगरानी कर रहा है।
लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य
पंचकोसी यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण व्यवस्था श्रद्धालुओं को नावों के माध्यम से नर्मदा नदी पार कराने की रहती है। इस बार यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए आसपास के करीब 20 गांवों की नावों को इस कार्य में लगाया गया है। प्रशासन की निगरानी में अनेक नावों के जरिए श्रद्धालुओं को नदी पार कराकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। नावों में बैठने से पहले प्रत्येक यात्री को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना लाइफ जैकेट पहने किसी भी यात्री को नाव में बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में श्रद्धालु सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए नावों में सवार हो रहे हैं। नर्मदे हर और मां नर्मदा के जयघोष के बीच महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सुरक्षित तरीके से नदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
प्रशासन के अनुसार दिनभर में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पंचकोसी यात्रा के प्रति लोगों की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यात्रा प्रारंभ होने के पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर से रवाना हो गए थे। पिछले 51 वर्षों में मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और विश्वास के चलते इस यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ता गया है। निमाड़ और मालवा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु पांच दिनों तक पैदल यात्रा करते हुए नर्मदा के विभिन्न तटों, गांवों और धार्मिक स्थलों से होकर गुजरते हैं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाती हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि मां नर्मदा के प्रति समर्पण, साधना और धार्मिक आस्था का पर्व है।
ये भी पढ़ें: एमपी: छतरपुर में बुंदेली परंपरा से हुआ सीएम मोहन यादव का स्वागत, महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर की अगवानी
अधिकारियों की मौजूदगी में संभाल रहे व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल नर्मदा पार कराने के दौरान मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेती रहीं। नावों के संचालन, यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा संबंधी निर्देशों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान एसडीओपी मुकेश इजारदार, तहसीलदार केसी सोलंकी, सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव, बेड़िया थाना प्रभारी आरएस ठाकुर, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाह, नायब तहसीलदार निशा कनास सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। कोटवारों का अमला भी सहयोग कर रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम को भी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया गया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर होगा समापन
51वीं पंचकोसी यात्रा में श्रद्धालु पांच दिनों में लगभग 75 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेंगे। देवउठनी एकादशी से प्रारंभ हुई यह यात्रा कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुनः ओंकारेश्वर पहुंचकर संपन्न होगी। मां नर्मदा के दोनों तटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक गतिविधियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।
नर्मदा तट पर उमड़ता श्रद्धालुओं का जनसैलाब, नावों में सवार होते यात्रियों के मुख से निकलता नर्मदे हर का जयघोष और प्रशासन द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाएं पंचकोसी यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव की विशेष तस्वीर पेश कर रही हैं। आस्था के इस पांच दिवसीय महापर्व में मां नर्मदा की परिक्रमा करने निकले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।