फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Bloody bodies of mother and son found in room, family came from Maharashtra only a few days ago

इंदौर: कमरे में मिले मां-बेटे के रक्तरंजित शव, कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र से आया था परिवार

Wed, 12 Jan 2022 09:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 09:59 PM IST
सार

शहर के बाणगंगा इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। कमरे में माँ-बेटे के रक्तरंजित शव मिले। पुलिस महिला के पति पर हत्या का शक जता रही है। वह फरार है।
 

विज्ञापन
Indore: Bloody bodies of mother and son found in room, family came from Maharashtra only a few days ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के बाणगंगा इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। कमरे में माँ-बेटे के रक्तरंजित शव मिले। पुलिस महिला के पति पर हत्या का शक जता रही है। वह फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना बाणगंगा क्षेत्र की गणेशधाम कालोनी की है। बुधवार को यहां एक मकान के अंदर महिला और उसके बेटे के खून से सने शव बरामद हुए। धारदार हथियारों से दोनों की हत्या की गई है। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि ये परिवार कुछ दिन पूर्व ही महाराष्ट्र से इंदौर रहने आया था। इसमे पति पत्नी और उनका बेटा शामिल थे। इस परिवार के महिला और उसके बेटे की लाश मिली है। महिला का नाम शारदाबाई (38) और उसके बेटे का नाम आकाश (11) बताया जा रहा है।  महिला का पति कुलदीप फरार है। यह बात सामने आई है कि काम की तलाश में परिवार इंदौर आया था। अपने एक परिचित के मकान में अस्थायी रूप से रह रहा था। महिला के पति कुलदीप की पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में अभी स्पष्ट नही हो सका है कि हत्या किसने और क्यों की, लेकिन पति के फरार होने पर उसी पर शक जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed