फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: An exercise to improve the bad traffic, the administration will remove the petrol pumps near the intersections

इंदौर: बदहाल यातायात को सुधारने की कवायद, चौराहों के पास के पेट्रोल पंपों को हटाएगा प्रशासन

Thu, 04 Nov 2021 05:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 04 Nov 2021 05:18 PM IST
सार

सांसद लालवानी ने शहर के यातायात की बदहाली पर चिंता जताई और इसे सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में किस तरह से योजना बनाकर इसे सुधारा जाएगा। 
 

विज्ञापन
Indore: An exercise to improve the bad traffic, the administration will remove the petrol pumps near the intersections
बैठक को संबोधित करते सांसद शंकर लालवानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर शहर के बदहाल यातायात को सुधारने की कोशिश शुरू हुई है।  खासकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे। इसी कड़ी में चौराहों के पास स्थित पेट्रोल पंपों को हटाने पर भी जिला प्रशासन विचार कर रहा है। सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कई अहम सुझाव दिए। इन पर अमल शुरू होगा। 

विज्ञापन


सांसद लालवानी ने शहर के यातायात की बदहाली पर चिंता जताई और इसे सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में किस तरह से योजना बनाकर इसे सुधारा जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के संबंध में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सांसद लालवानी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। अधिकारियों से कहा कि वे पर्याप्त बल, संसाधन और उपकरणों की आवश्यकता के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें शासन को भेजा जा सके और आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अहम उपाय किए जाएंगे

  • राजेन्द्र ब्रिज: अन्नपूर्णा की ओर जाने वाले नागरिकों को असुविधा हो रही है। उन्हें बहुत दूर जाकर वापस अन्नपूर्णा की ओर आना पड़ता है। इस पर यह तय किया गया कि आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए पुल के डिवाइडर पर कट व सिग्नल लगाया जाएगा। 
  • देवगुराड़िया रोड पर बेतरतीब तरीके से रेत के ट्रक खड़े होते हैं, इनको व्यवस्थित करने की बात हुई। 
  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। शहर में आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश भी दिए गए। 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे पर ऐसे ढाबे जिन्होंने बीच रोड पर डिवाइडर पर कट लगा लिए हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 
  • ट्रांसपोर्ट नगर, लोहा मण्डी, भंवरकुआ चौराहा, पंचकुइयां आदि क्षेत्रों में भारी वाहनों के माल को लोड और अनलोड करने के लिए समय का निर्धारण किया जाएगा। 
  • भंवरकुआ चौराहे पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने के संबंध में विश्वविद्यालय के साथ अंतिम दौर की चर्चा चल रही है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। 
  • चौराहों के ऐसे पेट्रोल पंप जो यातायात में बाधक हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा चौराहों पर ब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है। 
  • ई-रिक्शा में रूट नम्बर लिखना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित रूट के अलावा अन्य मार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शा संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


ब्लैक स्पॉट के आवश्यक कार्य पूरे करें
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यातायात को सुचारू बनाने के लिए तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चयनित किए गए ब्लैक स्पॉट, की खामियों को शीघ्र दूर करें। कलेक्टर ने कहा कि रोड निर्माण कार्य के दौरान जहां सिग्नल हटा दिए गए थे, वहां पुन: सिग्नल लगाए जाएं। ट्रकों को आवंटित स्थान पर ही खड़ा करवाया जाए। इधर-उधर रेत के ट्रक खड़े करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed