फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Air hostess turned drug supplier, children's diapers were hidden, drugs had to be supplied in the parties of December 31..

इंदौर: एयर होस्टेस से बन गई ड्रग्स सप्लायर, 31 दिसंबर की पार्टी के लिए बच्चों के डायपर में छिपा रखी थी ड्रग्स

Sun, 19 Dec 2021 03:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 03:46 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने लेडी ड्रग्स माफिया को पकड़ा है। वह बच्चों के डायपर में ड्रग्स छिपाकर ले जा रही थी। 31 दिसंबर की पार्टियों में इस ड्रग्स को सप्लाय किया जाना था। पुलिस पूछताछ कर रही है। जब्त माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Indore: Air hostess turned drug supplier, children's diapers were hidden, drugs had to be supplied in the parties of December 31..
आरोपी के पास से जब्त की गई ड्रग्स। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए पुलिस द्वारा  शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार के परिणाम मिलने लगे हैं। पुलिस द्वारा जारी नार्को हेल्पलाइन पर पुलिस को शिकायत मिल रही है। ऐसी ही एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लेडी ड्रग्स माफिया को पकड़ा है। वह डायपर में ड्रग्स छिपाकर ले जा रही थी। 31 दिसंबर की पार्टियों में इस ड्रग्स को सप्लाय किया जाना था। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने पिछले दिनों बैठक लेकर निर्देश दिए थे कि नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसके लिए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया था और नार्को हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में हो रहे नशे के कारोबार आदि के बारे में सूचना दे सकता है। इस कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि तीन इमली चौराहा बस स्टैंड पर एक संदिग्ध महिला घूम रही है जिसके पास नशे का सामान हो सकता है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को पकड़कर पूछताछ की तो हैरान हो गई। महिला के पास से सौ ग्राम एमडी ड्रग्स मिली जिसकी कीमत दस लाख रुपये है। बच्चों के डायपर में महिला ने ड्रग्स छिपा रखी थी। 
विज्ञापन


एयर होस्टेस रहने के दौरान लगी ड्रग्स की लत, बन गई तस्कर
पुलिस महिला को पकड़कर थाने लाई और उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस ने बताया कि महिला मूलत: मुंबई की निवासी है। उसका पति पुणे में रहता है। वह मुंबई से एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर आई थी। बीते करीब दो-तीन सालों से वह यह काम कर रही है और मुंबई से इंदौर में ड्रग्स सप्लाय कर रही है। अब तक करीब दो किलो ड्रग्स इंदौर में खपा चुकी है। उक्त महिला पहले एयर लाइंस में एयर होस्टेस में थी। उस दौरान उसे एमडी ड्रग्स लेने की आदत लगी और बाद में वह मुंबई में ड्रग माफियाओं के संपर्क में आ गई। इसके बाद ड्रग सप्लाय का धंधा  शुरू किया। पुलिस को यह जानकारी मिली कि नए साल 2022 की पहली रात 31 दिसंबर के कार्यक्रमों में सप्लाय करने के लिए महिला ड्रग्स लेकर आई थी। इसके पहले उसे गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से ड्रग्स लाई थी और कहां-कहां सप्लाय करनी थी। अब तक कहां-कहां ड्रग्स सप्लाय कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed