फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   India may face unrest, frustration if youths are jobless: President

राष्ट्रपति बोले- रोजगार नहीं मिले तो अव्यवस्था पनपेगी

Wed, 14 Dec 2016 07:31 PM IST
एजेंसी/ छिंदवाड़ा
एजेंसी/ छिंदवाड़ा Updated Wed, 14 Dec 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
India may face unrest, frustration if youths are jobless: President
file photo - फोटो : ANI

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि समाज में अव्यवस्था और अशांति से बचने के लिए सरकार और उद्योग जगत को मिलकर काम करना चाहिए। मुखर्जी ने कहा कि भारत की आबादी 130 करोड़ है। इसकी आधी आबादी 25 साल से कम उम्र की है। 15 से 59 साल के कामकाजी लोगों का प्रतिशत 62 है। 

विज्ञापन


अगर आप इन संख्याओं को दिमाग में रखते हैं और सोचते हैं कि अगर इतनी बड़ी आबादी को एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए कमाई के मौके न मिले तो क्या होगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कौशल प्रशिक्षण केंद्र के वार्षिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने यह बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में कृषि क्षेत्र में स्थिरता आ गई है और वह बहुत कम लोगों को रोजगार दे सकता है। उन्होंने कहा कि ये कामकाजी लोग हमारे लिए एक संपत्ति साबित हो सकते हैं लेकिन यदि हम उन्हें रोजगार के अवसर नहीं मुहैया करवाएंगे तो क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अव्यवस्था पनपेगी। कुंठा पैदा होगी। समस्याएं और व्यवधान पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि देश में 36 हजार से अधिक कॉलेज हैं जहां से हर साल लाखों छात्र पढ़कर निकलते हैं, लेकिन इनमें से एक बड़ी संख्या बेरोजगारों की होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed