{"_id":"9bb483f2765a7b58fcb75ddccfc9554f","slug":"in-search-of-narayana-sai-raids-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण साईं फरार, पुलिस के ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण साईं फरार, पुलिस के ताबड़तोड़ छापे
अमर उजाला, श्योपुर (मध्य प्रदेश)
Updated Wed, 16 Oct 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोपों में फंसने पर भूमिगत हो जाने के बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश में पुलिस ने बुधवार को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित आश्रम पर छापा मारा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को नारायण साईं के श्योपुर जिले के घने जंगल में बने आश्रम में छिपे होने की सूचना मिली थी।
सूचना पर श्योपुर के एसडीओपी अशोक भदोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने श्योपुर शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर डेंडर वन क्षेत्र में बने उनके आश्रम पर दोपहर में छापा मारा और आश्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
राजस्थान की सीमा से लगे श्योपुर जिले में डेंडर इलाके में घना जंगल है और इसी स्थान पर बने आश्रम में गौशाला के अलावा आसाराम और उनके बेटे साईं की शानदार कुटिया भी है। जहां साल में दो तीन बार बाप-बेटे आते जाते रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, सूत्रों ने बताया कि छापे में पुलिस को साईं के खिलाफ अब तक कोई सुराग तो नहीं मिला है लेकिन एक ग्रामीण को हिरासत में लेकर इस बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही छापे की कार्रवाई भी जारी है।
