फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In MP, BJP's minister joined congress, a shock for the party

एमपी में भाजपा को झटका, मंत्री का भाई कांग्रेस में शामिल

Tue, 18 Mar 2014 05:52 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 18 Mar 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
In MP, BJP's minister joined congress, a shock for the party
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता विजय शाह के बड़े भाई अजय शाह अपने बेटे अभिजीत शाह सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। अब तक बैंक की नौकरी करते रहे अजय शाह बैतूल से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे। अजय शाह ने कहा कि होली के मौके पर उन्होंने भाजपा नाम की बुराई को स्वाहा कर दिया है और बिना शर्त कांग्रेस में आए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अजय शाह को कांग्रेस का टिकट मिल सकता है। भाजपा के शीर्ष नेता इस मुद्दे पर मंत्री विजय शाह से खफा है। माना जा रहा है कि यह शाह परिवार के दबाव की राजनीति का नतीजा है। अपने तीन प्रमुख नेताओं को खो चुकी कांग्रेस इसे बड़ी सफलता मान रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि अजय शाह कभी भाजपा के सदस्य नहीं रहे।
विज्ञापन


नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा कि अजय शाह के कांग्रेस में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वे कभी भाजपा के एक रुपए के भी सदस्य नहीं थे। मंत्री विजय शाह खुद अपनी तरफ से सफाई देने भाजपा मुख्यालय पर गए थे, लेकिन संगठन मंत्री अरविंद मेनन ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का मनोबल बढ़ा

In MP, BJP's minister joined congress, a shock for the party

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि अभी भाजपा से और भी नेता आएंगे। इस मौके पर अरुण यादव ने कहा, सौ सुनार की एक लुहार की। कांग्रेस के नेता यह मान रहे हैं कि अजय शाह को कांग्रेस में लाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलेगी, क्योंकि वह भाजपा सरकार के मंत्री के भाई हैं।

कांग्रेस को हाल ही में उस समय बड़ा झटका लगा था जब उसके भिंड से लोकसभा के उम्मीदवार भागीरथ प्रसाद ने टिकट मिल जाने के बाद पार्टी बदल ली और उन्हें भाजपा ने बाद में भिंड से ही अपना उम्मीदवार बना दिया।

इसी तरह होशंगाबाद से कांग्रेस के सांसद उदय प्रताप सिंह भी विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उन्हें भी भाजपा ने होशंगाबाद से उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता चौधरी राकेश सिंह विधानसभा चुनावों के पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उनके भाई मुकेश चतुर्वेदी अब भाजपा के टिकट पर विधायक हैं। कांग्रेस नेतृत्व इन घटनाओं से परेशान था, क्योंकि इससे कांग्रेस की स्थिति को लेकर गलत संदेश जा रहा था।

विजय शाह की मुश्किलें बढ़ीं

In MP, BJP's minister joined congress, a shock for the party

हालांकि अजय शाह भारतीय जनता पार्टी के सक्त्रिस्य नेता नहीं थे, लेकिन उनके जाने से भाजपा अपमानित महसूस कर रही है। विजय शाह को भाजपा के हलकों में अविश्वसनीय माना जाता रहा है।

हरसूद से विधायक विजय शाह को उस समय शिवराज मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के बारे में विवादास्पद बातें एक सभा में कर दी थीं।

विजय शाह ने कहा था कि भाभीजी भाई साहब के साथ तो आप हमेशा जाती रहती हैं, कभी हमारे साथ भी तो चलिए। यह वीडियो उस समय काफी चर्चित हुआ था। जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, तब भी विजय शाह उनके संपर्क में रहे थे। भाजपा के हलकों में यह मानने वालों की कमी नहीं है कि अजय शाह के कांग्रेस में जाने के मसले को विजय शाह ने ही हवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed