फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Mandsaur, the bullies stopped the groom from climbing the mare, in the presence of the police, the procession went out on the DJ

दबंगों को DJ से जवाब: मंदसौर में दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोका, पुलिस ने बैंड-बाजे संग धूमधाम से निकलवाई बिनोली

Tue, 03 May 2022 03:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 May 2022 03:42 PM IST
सार

मंदसौर के सीतामऊ गांव में कुछ दबंगों ने एक दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोकने की कोशिश की। युवक के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। बाद में पुलिस की मौजूदगी में बिनोली निकाली गई। दबंगों के ऊपर पुलिस ने शांति भंग करने के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन
In Mandsaur, the bullies stopped the groom from climbing the mare, in the presence of the police, the procession went out on the DJ
मंदसौर में दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोकने का मामला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर में दबंगों द्वारा एक दूल्हे को घोड़ी चढ़ने और बरात निकालने से रोकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दबंगों के रोकने के बाद भी जब दूल्हा घोड़ी चढ़ गया तो दंबगों ने बिनोली को रोक लिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस गांव पहुंची और धूम-धाम से डीजे की धुन पर बिनोली निकालवाई। वर पक्ष के लोग बिनोली में नाचते गाते शामिल हुए। इस दौरान दूल्हे के परिजनों ने नायक फिल्म के गाने "नायक नहीं खलनायक हूं मैं..." पर जमकर डांस किया
विज्ञापन


सीतामऊ टीआई दिनेश प्रजापत से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बापच्या में जुझार पिता कारूलाल नायक का विवाह था। सोमवार को बरात गांव के पास नवलखा जानी थी। उससे पहले दोपहर में बिनोली का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी पर न बैठने के लिए धमकाया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पुलिस जवानों की मौजूदगी में दूल्हे को घोड़ी में बिठाकर बिनोली निकाली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दूल्हे के परिजनों की शिकायत पर गांव के चैन सिंह (32) पिता भगवान सिंह सोंधिया राजपूत निवासी बापच्या और प्रेम सिंह (30) पिता मोर सिंह सोंधिया राजपूत निवासी बापच्या के खिलाफ शांति भंग करने के तहत कार्रवाई की। बता दें सीतामऊ गांव में नायक परिवार के करीब 40 घर हैं वहीं सोंधिया और राजपूत परिवारों के भी 40 घर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed