फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal construction of miscreants demolished in Bhopal: Shivraj maternal uncle's bulldozer ran at the house of the one who shot at the child

भोपाल में बदमाशों के अवैध निर्माण जमींदोज: बच्चे पर गोली चलाने वाले के घर पर चला शिवराज मामा का बुलडोजर  

Tue, 29 Mar 2022 08:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Mar 2022 08:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में गुंडे/बदमाशों के अवैध निर्माण जमीदोंज करने की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को ऐशबाग में बच्चे पर गोली चलाने वालों के घर पर शिवराज मामा का बुलडोजर चला।

विज्ञापन
Illegal construction of miscreants demolished in Bhopal: Shivraj maternal uncle's bulldozer ran at the house of the one who shot at the child
गुंडे बदमाशो के घर पर चला शिवराज मामा का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गुंडे/बदमाशों के अवैध निर्माण जमीदोंज करने की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को ऐशबाग में बच्चे पर गोली चलाने वालों के घर पर शिवराज मामा का बुलडोजर चला।
विज्ञापन

 
बच्चों के मामूली विवाद में ऐशबाग में पड़ोसियों का विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दो दिन बाद दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। जिससे छर्रे लगने से एक बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस और नगर निगम की टीम ने मंगलवार को आरोपी लक्ष्मण, पुरुषोत्तम, पवन, अर्जुन के ऐशबाग स्टेडियम के पास खटीक मोहल्ले में बने अवैध निर्माण को दोपहर में तोड़ दिया। शुरुआत में महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन पुलिस की समझाईस के बाद महिलाएं हट गई। इसके बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 
इसके अलावा थाना गौतम नगर क्षेत्र के लिस्टेड गुंडा अनस के आरिफ नगर स्थित अनाधिकृत मकान  को भी दोपहर में जोन-3 की टीम, क्राइम ब्रांच व नगर निगम ने जमीदोज कर दिया गया। अनस पर 15 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज है। वह लगातार विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी अनस के विरुद्ध भोपाल पुलिस द्वारा 6 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। बदमाश के विरुद्ध रासुका की कारवाई की जा चुकी हैं। गुंडा वर्तमान मे जेल मे है। आगामी समय मे गुंडे/बदमाशो के विरुद्ध उक्त कारवाई जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed