{"_id":"6336e47a521df741f75989f8","slug":"ias-transfer-somesh-mishra-a-2013-batch-ias-officer-has-been-made-deputy-secretary-technical-education-sk","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Transfer: 2013 बैच के आईएएस सोमेश मिश्रा को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास का उप सचिव बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Transfer: 2013 बैच के आईएएस सोमेश मिश्रा को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास का उप सचिव बनाया
Sat, 01 Oct 2022 10:15 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:15 AM IST
सार
झाबुआ कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय अटैच किए गए 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोमेश मिश्रा को शासन ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में उप सचिव बनाया है।
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : File
विस्तार
मध्य प्रदेश शासन ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। विभाग के उप-सचिव जितेंद्र सिंह चौहान के हस्ताक्षर से जारी आदेश में झाबुआ कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय में अटैच किए गए 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोमेश मिश्रा को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में उप-सचिव बनाया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आयुर्वेद चिकित्सकों ने शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोमेश मिश्रा को हटा दिया था। सोमेश मिश्रा को मंत्रालय में अटैच किया गया था।इसके अलावा मध्य प्रदेश उप सचिव 2012 बैच के धरणेन्द्र कुमार जैन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। शासन में उप सचिव 2011 बैच के वीरेंद्र कुमार को श्रम विभाग में उप-सचिव पदस्थ किया गया है।