{"_id":"626bb96948273d15dc332e0f","slug":"ias-niyaz-defends-rss-statement-said-india-needs-to-become-a-strong-country-not-divided","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS नियाज ने की मोहन भागवत के बयान की पैरवी: बोले- भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है, न कि विभाजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS नियाज ने की मोहन भागवत के बयान की पैरवी: बोले- भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है, न कि विभाजित
Fri, 29 Apr 2022 03:39 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 29 Apr 2022 03:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। नियाज भागवत के बयान को सही बताते हुए कहा कि भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है, न कि विभाजित होने की।
विज्ञापन
नौकरशाह नियाज खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। आईएएस अधिकारी ने भागवत के बयान को सही बताते हुए कहा कि भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है, न कि विभाजित होने की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के अमरावती में दिए बयान पर आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भागवत जी मैं आपकी बात से सहमत हूं। आपका एक-एक शब्द सही है। भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है न कि विभाजित होने की। हमारे सामने पहले से चीन जैसा दुश्मन है, इससे हम पहले से लड़ रहे हैं। फिर हम अपने लोगों के खिलाफ क्यों लड़ रहे हैं? केवल प्यार, भाईचारा और एकजुटता ही भारत को मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं।
बता दें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अमरावती में एक कार्यक्रम में कहा कि हिंसा से किसी का भला नहीं हो सकता। भारत बहुभाषी देश है। हर भाषा का अपना महत्व है। हिंसा से किसी का फायदा नहीं। जिस समाज को हिंसा प्रिय है, वह अंतिम दिन गिन रहा है। हमें हमेशा अहिंसक और शांतिप्रिय होना चाहिए। इसके लिए सभी समुदायों को साथ लाना होगा।
विज्ञापन
बता दें आईएएस नियाज खान अपने बयान और किताबों को लेकर अधिकतर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर कहा था कि मुसलमानों की हत्या दिखाने के लिए भी फिल्म बने। वहीं, फिल्म के डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से उन्होंने प्रधानमंत्री को बोलकर जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग दिलाने की भी बात कही थी। इस पर सरकार ने उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।