{"_id":"6311721c34e4e30a0c6d0b85","slug":"husband-suffering-from-stomach-ache-in-chhindwara-hanged-himself-wife-dies-of-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पति की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, युवक ने फांसी लगाकर जान दी, सदमे से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पति की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, युवक ने फांसी लगाकर जान दी, सदमे से महिला की मौत
Fri, 02 Sep 2022 08:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 08:31 AM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के मऊ में एक युवक ने पेट दर्द की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना अंतर्गत ग्राम मऊ में गुरुवार को एक शख्त से पेट दर्द से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पति की मौत का सदमा उसकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पीएम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि मऊ में रहने वाला राजू दहेजवार (43) पेशे से किसान था। बीते कई दिनों से वह पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था। गुरुवार को अपनी बीमारी से तंग आकर राजू ने खेत में बने मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, उसकी पत्नी संगीता दहेजवार (38) का शव भी उसी घर में मिला।
मृतक के परिजनों का कहना है कि राजू लंबे समय से पेट दर्द की बीमारी से परेशानी था, उसका नागपुर में इलाज भी जारी था लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों मौतों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस महिला की मौत का कारण पति की मौत का सदमा माना जा रहा है लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।