{"_id":"65ed612796eedec72e02dc0c","slug":"husband-sets-house-on-fire-after-quarrel-with-wife-in-damoh-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पति ने पहले झगड़ा किया फिर घर में लगा दी आग, पत्नी ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पति ने पहले झगड़ा किया फिर घर में लगा दी आग, पत्नी ने लगाया आरोप
Sun, 10 Mar 2024 12:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:58 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि घर में आग उसके पति पप्पू रैकवार ने लगाई है, खेत पर जाने से पहले वह गाली गलौज करके गए थे और पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे। ऐसे में हमारे सोने के बाद पति आग लगा दी।
विज्ञापन
घर में रखा पूरा सामान आग में जला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना की केरबना चौकी के गुगरा कला गांव में एक घर में आग लग गई। आग में गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। महिला का आरोप है कि घर में आग उसके पति ने ही लगाई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ममता रैकवार ने बताया कि रविवार रात को वह अपनी बेटी मोहिनी के साथ घर में सो रही थी। पति पप्पू खेत पर जाने की बात कहकर घर से चले गए थे। महिला ने रात करीब 12:30 बजे खपरेल मकान की छत से आग की लपटें उठती देखीं तो बेटी लेकर घर से बाहर आ गई और मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि घर में आग उसके पति पप्पू रैकवार ने लगाई है, खेत पर जाने से पहले वह गाली गलौज करके गए थे और पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे। ऐसे में हमारे सोने के बाद पति आग लगा दी। महिला का आरोप है कि हमने केरबना चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसके बताए अनुसार रिपोर्ट नहीं लिखी है। पुलिस चौकी में दर्ज सूचना रिपोर्ट में घर में लगी आग का कारण अज्ञात बताया गया है। महिला का आरोप है कि वह अनपढ़ है, इसलिए पुलिस ने मनमानी तरीके से रिपोर्ट लिखी है, जबकि मैंने उन्हें बताया था कि आग मेरे पति ने ही लगाई है। अब पुलिस इस मामले में आरोपी के बयान दर्ज करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
