फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   husband did brutally with his wife

पत्नी का सिर गंजा और मुंह काला कर पति ने लिया 'बदला'

Wed, 01 Jul 2015 12:20 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
husband did brutally with his wife

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर बर्बरता की ऐसी हदें पार की लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का सिर गंजा कर दिया और उसका मुंह काला कर दिया।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पति अपनी पत्नी से इस बात से नाराज था कि वो उसे और चार बच्चों को छोड़कर किसी और मर्द के साथ चली गई थी।
विज्ञापन


घटना अलिराजपुर जिले के आदिवासी बहुल कडवाड गांव में रविवार को हुई। मामले में सोमवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले प्रेमी के साथ गांव लौटी थी महिला

husband did brutally with his wife

जानकारी के अनुसार छह महीने पूर्व गांव निवासी नीता ने अपने प्रेमी अमरू के साथ गुजरत में रहने के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से पसंद करते थे जिसके बाद उन्होंने साथ रहने का निर्णय लिया।

जिसके बाद बिना किसी को सूचित किए दोनो ने गांव छोड़ दिया। लगभग दस दिन पहले ही दोनों शादी करने और नया जीवन शुरू करने के लिए गांव वापस लौटे थे। इसकी जानकारी जब नीता के पति मकू को हुई तो उसने उसे सबक सिखाने का फैसला लिया।

बताया जाता है कि वह पत्‍नी की बेवफाई के बाद दोस्तों और गांव वालों के तानों से परेशान चल रहा था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक साजिश रची।

पत्‍नी की बेवफाई से भड़का हुआ था पति

husband did brutally with his wife

रविवार शाम मकू को उस समय मौका मिल गया जब नीता घर पर अकेली थी। इसके बाद अपने तीन दोस्तों ईश्वर बंजारा, गोपाल मिश्रा और शंभू जतन को साथ लेकर उसने नीता को घेर लिया। इसके बाद चारों ने नीता का सिर गंजा कर दिया और उसके मुंह पर कालिख पोत दी।

वहीं नीता के रोने का शोर सुनकर पडोसी मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

भक्तगढ़ थाने के इंचार्ज आरएस चौहान ने बताया कि मामले में महिला और उसके प्रेमी की ओर से उसके पति और तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed