फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hooliganism of the contractor's henchmen in Singrauli entering the shop and fighting case registered

सिंगरौली: बाजार बैठकी न देने पर ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर मारपीट, 15 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 01 Jan 2023 12:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 12:49 PM IST
सार

सिंगरौली जिले के बरगवां में एक ठेकेदार के गुर्गों ने बाजार बैठकी का विरोध करने पर एक किराना दुकानदार से मारपीट की। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर करीब 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Hooliganism of the contractor's henchmen in Singrauli entering the shop and fighting case registered
बाजार बैठकी को लेकर दुकानदार से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली में एक ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाजार बैठकी न देने के मामले में कुछ लोग एक दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ करते हुए दुकानदार के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। दरअसल, पूरा मामला बरगवां इलाके का है। जहां बरगवां बाजार में बैठकी को लेकर विवाद शुरू हो गया, एक किराना दुकानदार से कुछ दबंग बाजार बैठकी की मांग कर रहे थे, जिस पर दुकान संचालक ने बाजार बैठकी का विरोध करते हुआ कहा कि जब बाजार बैठकी जिला प्रशासन ने बंद करा दिया तो हम क्यों दें बैठकी, जिसके बाद ठेकेदार के गुर्गों दुकानदार से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, किराना व्यपारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने समझौता कराया।
विज्ञापन


समझौता होने के बाद 15 से 20 दबंगों ने किराना दुकान पर पत्थरबाजी कर दी, जिससे दुकान में लगा शीशा टूट गया और दुकानदार समेत कुछ लोगों को चोटें आई हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। दुकानदार संतोष गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


व्यापारियों के विरोध पर बंद हो गई थी बैठकी वसूली
नगर परिषद का चुनाव हो जाने के एक महीने बाद भी बरगवां सहित डगा, कनई, बरैनियां व बरहवाटोला में कुछ लोगों द्वारा जबरन बाजार बैठकी के नाम वसूली की जाती रही। नियम के विपरीत व्यापारियों से हो रही वसूली का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया। नगर परिषद अध्यक्ष ने बीते 27 दिसंबर को एसडीएम को पत्र लिखकर बैठकी बंद कराने की मांग की थी। एसडीएम ने बीते गुरुवार को बाजार बैठकी तत्काल बंद करने का आदेश जारी किया। इसके बावजूद मनमानी तरीके से वसूली की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed