{"_id":"5d0e51cb8ebc3e3c746f2e24","slug":"honour-killing-in-madhya-pradesh-minor-brother-killed-sister-for-inter-caste-marriage-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: झूठी शान के नाम पर नाबालिग भाई ने नवविवाहित बहन की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: झूठी शान के नाम पर नाबालिग भाई ने नवविवाहित बहन की हत्या की
Sat, 22 Jun 2019 09:44 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में झूठी शान के नाम पर 21 वर्षीय नवविवाहिता की उसके नाबालिग भाई ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) रामकुमार राय ने बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर रावद गांव में बुलबुल (21) को उसके 17 वर्षीय भाई ने गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि अपने भाई के हमले में बुरी तरह घायल नवविवाहिता को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राय ने बताया कि बुलबुल ने अपने समुदाय से अलग जाति के कुलदीप से करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इस शादी से बुलबुल के परिजन नाराज थे और वे युवती के इस कदम को अपनी शान के खिलाफ मान रहे थे।
उन्होंने कहा, "बुलबुल और कुलदीप रावद गांव के ही रहने वाले थे। लेकिन नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद गांव से बाहर रहने चला गया था। यह जोड़ा शादी के बाद शनिवार को ही गांव लौटा था।"
एसडीओपी ने बताया कि बुलबुल के नाबालिग भाई को नवविवाहित बहन के गांव लौटने की खबर मिली, तो वह कथित रूप से गुस्से में आग-बबूला होकर उसके घर पहुंचा और उसके सिर में गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी खुद ही बेटमा थाने पहुंच गया। उससे पूछताछ के साथ मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Indore: A pregnant woman was allegedly murdered by her brother in Betma. Kuldeep Rajawat, victim's husband,"We got married 8 months ago & her family objected it. Today suddenly her brothers Karthik and Shubham came & shot her." #MadhyaPradesh pic.twitter.com/ZHa5DQQHnC
— ANI (@ANI) June 22, 2019विज्ञापन