{"_id":"623ab24a81556719ae59f18c","slug":"home-minister-s-warning-to-ias-narottam-said-niaz-khan-is-violating-lakshman-rekha-government-will-send-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने की मांग करने वाले IAS अफसर को नोटिस देगी मध्य प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Kashmir Files: मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने की मांग करने वाले IAS अफसर को नोटिस देगी मध्य प्रदेश सरकार
Wed, 23 Mar 2022 01:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:17 PM IST
सार
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री और आईएएस अधिकारी नियाज खान आमने-सामने आ गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार नियाज खान को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी।
विज्ञापन
नियाज खान और नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर मुखर हुए आईएएस अधिकारी नियाज खान की समस्याएं बढ़ सकती हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार नियाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। नियाज खान ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की थी। इस पर भाजपा के नेता और मंत्रियों ने नाराजगी जाहिर की है।
दरअसल, नियाज खान ने सोशल मीडिया पर कहा था कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद उन घटनाओं पर भी फिल्म बननी चाहिए, जिनमें मुसलमानों की हत्या हुई है। इससे प्रदेश के मंत्री और भाजपा के कुछ नेता नियाज से नाराज चल रहे हैं। पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नियाज के बयानों पर आपत्ति उठाई थी। अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नियाज खान मर्यादा लांघ रहे हैं। अधिकारियों की अपनी लक्ष्मण रेखा होती है और नियाज उसका उल्लंघन कर रहे हैं। राज्य सरकार नियाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। इससे पहले भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी नियाज खान पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री से भी भिड़ चुके हैं नियाज
नियाज ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि द कश्मीर फाइल्स ने 150 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। निर्माता विवेक अग्निहोत्री को यह राशि कश्मीरी पंडितों के वेलफेयर पर खर्च करने चाहिए। वे खुद कश्मीर में पंडितों के लिए काम करना चाहते हैं। हालांकि, इस पर विवेक अग्निहोत्री ने खान को किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी पर सवाल उठाए थे। दोनों की 25 मार्च को भोपाल में मुलाकात हो सकती है।