{"_id":"5a2ff0524f1c1bce408bc993","slug":"hollywood-director-john-griesser-film-hare-krishna-releasing-in-16-cities-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म हरे कृष्णा का ट्रेलर देखें, 15 दिसंबर को दिल्ली, उज्जैन समेत 16 शहरों में रिलीज होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म हरे कृष्णा का ट्रेलर देखें, 15 दिसंबर को दिल्ली, उज्जैन समेत 16 शहरों में रिलीज होगी
amarujala.com- Presented by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 Dec 2017 03:53 AM IST
विज्ञापन
फिल्म हरे कृष्णा का पोस्टर
- फोटो : iskconnews.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड के निर्देशक जॉन ग्रीसर की फिल्म हरे कृष्णा 15 दिसंबर को भारत में रिलीज होने जा रही है। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत भारत के महत्वपूर्ण 16 शहरों में उज्जैन को रिलीज के लिए चुना गया है। उज्जैन में भी ये फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: श्रील प्रभुपाद दुनिया में भारतीय सभ्यता के राजदूत हैं: वेंकैया नायडू
इस्कॉन मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया कि इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय संन्यासी श्रील प्रभुपाद 1960 के दशक के अशांत समय में बिना पैसों और मदद के अमरीका पहुंचे और सात समंदर पार जाकर विभिन्न पश्चिमी देशों में सनातन धर्म का प्रचार किया। केवल अपने साहस, दृढ़ संकल्प और विश्वास की बदौलत उन्होंने विश्वव्यापी आध्यात्मिक घटना को प्रज्वलित किया, जिसे अब हरे कृष्ण आंदोलन कहा जाता है। प्रभुपाद ने विश्व में 108 मंदिर, कई कृषि समुदाय और गुरुकुलों की स्थापना की है।
विज्ञापन
फिल्म हरे कृष्णा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 में से 9.2 पॉन्ट्स मिले हैं, जो सर्वाधिक चर्चित फिल्म हैरी पॉटर को मिले 8.5 से ज्यादा है। यह फिल्म एक अप्रत्याशित, सफल और विवादास्पद क्रांतिकारी की सच्ची कहानी है।
इस फिल्म में पहले कभी नहीं देखे गए अभिलेखागारों के इस्तेमाल से प्रभुपाद के रिकॉर्ड किए गए शब्दों और उनके शुरुआती अनुयायियों के साथ साक्षात्कार हैं। फिल्म दर्शकों को उस सांस्कृतिक आंदोलन के ऐसे पहलूओं से रू-ब-रू कराती है जिसका जन्म हिप्पी संस्कृति के केंद्र न्यूयॉर्क और लंदन के मशहूर संगीत बैंड बीटल्स की दीवानगी के दौर में हुआ।
फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहा गया और इलुमिनाती फिल्म समारोह 2017 में ज्यूरी पुरस्कार मिल चुका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन