फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hit and Run in Bhopal: SUV car rams women sleeping on pavement, condition critical

Hit and Run in Bhopal: एसयूवी कार ने फुटपाथ पर सो रही महिलाओं को कुचला, हालत गंभीर

Wed, 18 May 2022 11:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 May 2022 11:03 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक एसयूवी कार ने फुटपाथ पर सो रही महिलाओं को कुचल दिया। घटना के बाद कार भी पलट गई। महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को कार से शराब की बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन
Hit and Run in Bhopal: SUV car rams women sleeping on pavement, condition critical
भोपाल में हिट एंड रन का केस, दो महिलाएं घायल - फोटो : Demo pic

विस्तार

भोपाल में एक एसयूवी कार ने फुटपाथ पर सो रही महिलाओं को कुचल दिया। घटना के बाद कार भी पलट गई। महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को कार से शराब की बोतलें मिली है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दो कार शाहपुरा से चूनाभट्टी की तरफ आ रही थीं। बंसल अस्पताल के सामने फुटपाथ पर सो रही महिलाओं को कार ने कुचल दिया और पलट गई। जिसके बाद कार सवार अपने साथियों के साथ दूसरी कार में बैठ कर फरार हो गए। घटना में फुटपाथ पर सो रही मुन्नी और सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को कार की तलाशी में शराब की बोतल मिली हैं। पुलिस का कहना है कि कार मालिक की पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मामले में मंंगलवार देरशाम बैरागढ़ में एक एंबुलेंस और बाइक की टक्कर हो गई। एंबुलेंस में एक छोटा बच्चा था। रास्ते से गुजर रहे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने तुरंत मौके पर बच्चे के डॉक्टर को बुलाकर दूसरी एंबुलेंस से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed