फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hindu sangathan activists stopped fashion show in Indore

इंदौर: हिंदू संगठन ने पब में फैशन शो को जबरन कराया बंद, अयोजक पर अश्लीलता फैलाने और लव-जिहाद बढ़ाने का आरोप

Thu, 16 Sep 2021 11:33 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 16 Sep 2021 11:33 AM IST
सार

इंदौर के एक पब में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब यहां फैशन शो का आयोजन शुरू होने वाला था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फैशन शो बंद कराने के लिए जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस तरह के आयोजन से समाज में अश्लीलता को बढ़ावा मिलता है और भारतीय संस्कृति पर भी बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
Hindu sangathan activists stopped fashion show in Indore
पब के बाहर हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के विजयनगर में एक पब में फैशन शो का आयोजन किया गया था, लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद फैशन शो को बंद करना पड़ा। कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए आयोजक ने पब में मौजूद लड़कियों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि फैशन शो के जरिए पब में अश्लीलता परोसी जा रही है और लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि, आयोजकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थाने लेकर पहुंची। कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद पब मालिक फैज अहमद गौरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, विजयनगर में शो-शा पब में बुधवार की रात फैशन शो आयोजित किया गया था। मुंबई की फैज अहमद गौरी का फैशन शो रात में शुरू होने वाला था, लेकिन  इसके शुरू होने के पहले ही हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सुमित हार्डिया, सोनू कल्याणे सहित अन्य लोग यहां आ पहुंचे और हंगामा करते हुए फैशन शो बंद कराने की मांग करने लगे। आयोजक ने उन्हें शांत करने की अपील की लेकिन वह लगातार हंगामा करते रहे। काफी देर तक हंगामा होने के बाद विजयनगर थाने के टीआई तहजीब काजी पहुंचे। उन्होने कारवाई की बात करते हुए आयोजक को थाने ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


ऐसे आयोजन से भारतीय संस्कृति पर बुरा असर
हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने यहां पर भी हंगामा किया। उनका आरोप था कि पब में इस तरह के आयोजन कर समाज में अश्लीलता को बढ़ावा दिया जाता है और भारतीय संस्कृति को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने अश्लीलता परोसने और लव जिहाद को बढ़ावा देने की बात कही। यहां अफसरों को केस दर्ज करने की बात का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया गया। गौरतलब है कि पूर्व में भी अन प्लग पब में भी ऐसे ही एक आयोजन को लेकर भी हंगामा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक पर केस दर्ज
टीआई तहजीब काजी ने बताया कि मामले में आयोजक गौरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पब मालिक को भी नोटिस देकर आयोजन की अनुमति के मामले में जानकारी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed