{"_id":"620ca9de90db194d0a1163d8","slug":"hijab-controversy-in-mp-after-datia-hindu-organizations-protest-in-gwalior-sanskriti-bachao-manch-also-against-hijab","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में हिजाब विवाद: दतिया के बाद ग्वालियर में हिंदू संगठनों ने किया विरोध, संस्कृति बचाओ मंच भी हिजाब के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में हिजाब विवाद: दतिया के बाद ग्वालियर में हिंदू संगठनों ने किया विरोध, संस्कृति बचाओ मंच भी हिजाब के खिलाफ
Wed, 16 Feb 2022 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:13 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर लगातार विरोध और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ग्वालियर के फूलबाग चौराहे में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिजाब का विरोध किया और भगवा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में हिजाब को लेकर हिंदू संगठनों ने शहर के फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया और भगवा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे पर जमा हुए और स्कूल-कॉलेजों में हिजाब विवाद को बढ़ाने का विरोध किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठन ने "हिजाब तो सिर्फ बहाना है, जिहादियों को स्कूल में घुसाना है" के नारे लगाये। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन का अमला पहुंचा और हिन्दू संगठन के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदू संगठन के लोगों ने प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली थी, जिसके चलते पुलिस ने बिना इजाजत निकल रही भगवा यात्रा और प्रदर्शन को रोक दिया। फूलबाग चौराहे पर पुलिस ने भगवा यात्रा रोकी और कार्यकर्ताओं को घर जाने के लिए कहा, लेकिन युवा नहीं माने तब पुलिस ने भगवा यात्रा निकालने पर अड़े एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर DRP लाइन भेजा।
विज्ञापन
दतिया में भी हुआ था विरोध
हिजाब को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया में भी विवाद हुआ था। पीजी कॉलेज में हिजाब पहनकर आई दो छात्राओं को लेकर हिंदू संगठन ने पीजी कॉलेज में जमकर हंगामा मचाया था। हिंदू संगठनों के बवाल के बाद कॉलेज प्रबंधन ने नोटिस जारी कर हिजाब पर बैन लगा दिया था। अशोकनगर में भी दो छात्राओं पर हिजाब लगाकर फेयरवेल पार्टी में आने से रोक दी गई थी। वहीं, गृहमंत्री मिश्रा ने मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि हिजाब पर बैन नहीं है। किसी तरह का भ्रम न फैलाया जाए।
संस्कृति बचाओ मंच भी कर चुका है हिजाब का विरोध
राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच भी हिजाब का विरोध कर चुका है। 13 फरवरी को संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा था कि स्कूल-कॉलेज में ड्रेस कोड ही चलेगा। यदि हिजाब को अनुमति दी तो भगवा भी चलेगा। यदि ड्रेस कोड सभी के लिए है, तो उसका पालन भी सभी करेंगे। यदि स्कूलों में हिजाब पहन कर आएंगे तो हमारे कार्यकर्ता भी भगवा दुपट्टा और धोती-कुर्ता पहन कर जाएंगे।