फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heritage Walk organized in Narmadapuram, message given for protection of archaeological heritage

MP News : नर्मदापुरम में 'हेरिटेज वॉक' का आयोजन, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 26 Jan 2023 04:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नर्मदापुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 26 Jan 2023 04:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने नर्मदापुरम जिले को 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना से जोड़ा है। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। इसी के अंतर्गत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।
 

विज्ञापन
Heritage Walk organized in Narmadapuram, message given for protection of archaeological heritage
Heritage Walk organized in Narmadapuram - फोटो : video grab

विस्तार

मप्र के नर्मदापुरम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में नर्मदापुरम शहर में 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'हेरिटेज वॉक' का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

हेरिटेज वॉक के तहत शहर के शासकीय कॉलेज व स्कूल के छात्र-छात्राओं को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में ऐतिहासिक घटनाओं और ऐतिहासिक धरोहर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कलेक्टर ने शहर के होशंगशाह के किले के साथ अन्य ऐतिहासिक, पुरातात्विक इमारतों का महत्व भी छात्रों को बताया वहीं आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े स्मारकों को भी विद्यार्थियों को बताया गया। 
विज्ञापन

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को हेरिटेज वॉक में होशंगशाह का किला व अंग्रेजों के शासन काल का उत्कृष्ट विद्यालय, जहां राष्ट्रीय आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गांधीजी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था, की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जिला, एक उत्पाद का उद्देश्य 
मध्यप्रदेश सरकार ने नर्मदापुरम जिले को 'एक जिला एक उत्पाद' योजना से जोड़ा है। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। इसी के अंतर्गत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, ताकि नर्मदा पुरम जिला पर्यटन के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल कर सके।


ऐतिहासिक इमारतें राष्ट्रीय आंदोलन की प्रतीक 
जिले के कुछ स्मारक राष्ट्रीय आंदोलन व प्राचीन इतिहास के साक्षी हैं। इनमें नर्मदापुरम शहर का होशंग शाह का किला, पुरातात्विक स्थल पहाड़िया, आदमगढ़, सेठानी घाट, पर्यटन नगरी पचमढ़ी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed