फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Henchmen of liquor seller beat up young man in Shahdol

MP: शराब ठेकदार के गुर्गों ने युवक को बीच सड़क पर पीटा, प्रिंट रेट से अधिक पर शराब देने का किया था विरोध

Sun, 10 Mar 2024 03:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Mar 2024 03:35 PM IST
सार

मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि अब तक फरियादी युवक थाने नहीं आया है। इस पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज दर्ज नहीं किया है, मामले की जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Henchmen of liquor seller beat up young man in Shahdol
युवक के साथ मारपीट करते शराब ठेकेदार के गुर्गे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में संचालित शराब दुकानों के संचालकों के गुर्गों की दबंगई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एक बार फिर इन गुर्गों की दबंगई  कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में देखने को मिली, जहां एक युवक बीत रात शराब लेने पहुंचा तो उससे प्रिंट रेट से अधिक रुपये मांगे गए, जिसका विरोध करने पर शराब ठेकेदार के गुर्गों ने उसके साथ लाठी, डंडे, हॉकी के साथ जमकर मारपीट की। बीच सड़क युवक के साथ मारपीट कर उसके लहूलुहान कर दिया गया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि अब तक फरियादी युवक थाने नहीं आया है। अभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज दर्ज नहीं किया है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जैतपुर में निर्धारित दर से अधिक रेट पर शराब दिए जाने का विरोध करने पर शराब ठेकेदार के गुर्गों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थीं। इसके अलावा बुढ़ार में लायसेंसी दूकान में एक्सपायरी डेट की शराब बिक्री किए जाने का मामाला भी सामने आ आया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed