{"_id":"5ba5bf9f867a5501332a6516","slug":"heavy-rainfall-disrupt-power-supply-in-indore-more-than-150-colonies-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से इंदौर बेहाल, 150 से ज्यादा कॉलनियों में भरा पानी, बिजली भी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से इंदौर बेहाल, 150 से ज्यादा कॉलनियों में भरा पानी, बिजली भी गुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 30 सितंबर को खत्म होने वाले मानसून पर अभी तक कहा जा रहा था कि इस दौरान 10 फीसदी कम बारिश हुई है। लेकिन ओडिशा में आए तूफान से अब आशंका है कि देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। राज्य के इंदौर शहर में बारिश से बुरा हाल है। यहां 150 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भर चुका है। खजराना, आजाद नगर, पंढरीनाथ, जूनी इंदौर, भागीरथपुरा, कुलकर्णी का भट्टा और चंदननगर सहित 150 से ज्यादा इलाकों में पानी भर चुका है। इसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिसके चलते नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों ने रात करीब सवा दो बजे कई इलाकों का दौरा किया। शहर में 4 इंच से ज्यादा बारिश मापी गई है। जिसके चलते यशवंत सागर बांध के गेट भी खोले गए। वहीं बालाजी मंदिर वाले हिस्से में खान नदी उफान पर है।
विज्ञापन
50 कॉलनियों में बिजली गुल
बारिश के चलते 4 जोनों की 50 कॉलनियों में बिजली चली गई है। साथ ही बीआरटीएस सहित शहर की कई सड़कों पर पानी भर चुका है।
