फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda: Census 2027 Preparations Intensify, District-Level Training for Charge Officers Begins for Phase Two

हरदा: जनगणना 2027 के लिए तैयारी तेज, द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 13 Oct 2026 08:15 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 08:15 AM IST
सार

जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में डिजिटल डेटा संकलन, मोबाइल ऐप और जनगणना की तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
Harda: Census 2027 Preparations Intensify, District-Level Training for Charge Officers Begins for Phase Two
हरदा में अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू - फोटो : credit

विस्तार

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरदा में जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 अक्टूबर से शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में 12 एवं 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के अधिकारियों को जनगणना संबंधी प्रक्रियाओं और तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन


जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों को जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं और आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग तथा संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक के व्यापक उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य आंकड़ों के संकलन को अधिक सटीक, प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि निर्धारित समय-सीमा में जनगणना का कार्य गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: भ्रष्टाचार में चालान पेश होने पर सतना की नगर परिषद कोठी के सीएमओ संजय सिंह निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आई सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 सुश्री आयुषी भावसार एवं सुश्री आयुषी यादव द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण देकर जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जाएगी। इस प्रशिक्षण में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनगणना से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed